ब्रेकिंग
आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण।
Global भारत न्यूज़अमेठीअव्यवस्था

अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन

अनुकूल समाचार नहीं, तो फर्जी मुकदमा दर्ज” समझौता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप, डीएम को संज्ञान लेने के लिए लिखा पत्र

अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन

 

अनुकूल समाचार नहीं, तो फर्जी मुकदमा दर्ज” समझौता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप, डीएम को संज्ञान लेने के लिए लिखा पत्र

 

अमेठी में 8 दिनों से अनशन पर बैठे पत्रकार की तबियत बिगड़ने लगी है लेकिन जिला प्रशासन को इसकी सुधि लेने की फुर्सत नहीं लगी है। पत्रकार की बिगड़ रही तबियत को लेकर अखिल भारतीय समझौता दल के राष्ट्रीय एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अध्यक्ष कौशल मिश्र ने जिलाधिकारी अमेठी को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अमेठी को सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि एक पत्रकार द्वारा “अनुकूल समाचार नहीं लिखे जाने” के कारण कथित तौर पर दबाव, प्रलोभन और धमकी दी गई। इसके बाद साइबर क्राइम थाना गौरीगंज में एक “फर्जी मुकदमा” दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में पत्रकार त्रिपुरारी पाण्डेय के संबंध में कहा गया है कि वे लगातार दलित, शोषित, वंचित और महिलाओं से जुड़ी खबरों को निर्भीकता के साथ प्रकाशित करते रहे हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इसी मामले से आहत होकर पत्रकार विगत आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, जिनका स्वास्थ्य भी बिगड़ने की बात कही गई है। ज्ञापन में यह दावा भी किया गया है कि पत्रकार का इलाज मेडिकल टीम द्वारा किया गया है और इसकी जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी अमेठी को भी है।

अधिवक्ता अध्यक्ष कौशल मिश्र ने जिलाधिकारी अमेठी संजय चौहान से मांग की है कि साइबर क्राइम ब्रांच गौरीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 03/2026 (आईटी एक्ट) को समाप्त करने तथा पत्रकार के जीवन रक्षा को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। प्रकरण को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button