ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया। लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया। स्मार्ट प्रिपेड मीटर के विरोध में कांग्रेस जनों का प्रदर्शन। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति ने परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया। धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' और 'प्रगति पथ' का हुआ विमोचन। हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

होली पर सड़क हादसे में दो की मौत

(प्रतापगढ़/कुंडा,) संवाददाता। होली की पूर्व संध्या से दूसरे दिन तक जश्न के दौरान लोगों की बाइक की हैंडिल कंटोल से बाहर हो गई। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई। जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कई लोग अब तक मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज तक इलाज करा रहे हैं। होली जलने से कुछ देर पहले गुरुवार शाम को ही जामताली के पास बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को लालगंज कोतवाली के सरदार का पुरवा नन्हेंलाल कोरी का 23 वर्षीय बेटा लवकुश बहन के घर सांगीपुर के सिंघनी गांव गया था। सुबह करीब 10 बजे वह अपनी भांजी अंशिका को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अंतू छतरपुर शिवाला के ग्राम प्रधान हरिनाम सिंह ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

oplus_2
इससे लवकुश और अंशिका घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ग्राम प्रधान कार सहित भाग निकला। दोनों घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां लवकुश की मौत हो गई। इसी तरह कुंडा कोतवाली के पिंगरी गांव निवासी भोलानाथ का 30 वर्षीय बेटा त्रिभुवन नाथ पटेल होली के दिन शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अपनी बहन शांति पटेल के घर बहरेवा जा रहा था। नेवली का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले आई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार शाम से शनिवार शाम तक कंधई, कोहंडौर, अंतू, जेठवारा, मानधाता, नगर और देहात कोतवाली इलाके में हुए हादसों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक घायल बेसुध सड़क किनारे पड़ा था। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आने के कारण 34 लोगों को भर्ती किया गया। जबकि करीब दो दर्जन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुंडा, मानिकपुर, संग्रामगढ़, महेशगंज, बाघराय इलाके में भी हुएहादसों में 21 घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रानीगंज, पट्टी और लालगंज इलाके में भी होली पर हुए हादसों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button