ब्रेकिंग
फजी॔ पत्रकारों को चिन्हित करने का महाअभियान चलेगा। प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस जनों द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज के नेतृत्व में आज नारेबाजी करते हुए अधिशाषी अधिकारी (EO) नगर पालिका राकेश कुमार को 5 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।

कांग्रेस जनों द्वारा नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 22 फरवरी।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज के नेतृत्व में आज नारेबाजी करते हुए अधिशाषी अधिकारी (EO) नगर पालिका राकेश कुमार को 5 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।

उसके उपरान्त एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने किया l

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है, जहां एक ओर जाम की समस्या बनी रहती वही दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन द्वारा एक भी पार्किंग स्थल न बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है l

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कार्यालय को जाने वाली सड़क के बगल नाले का निर्माण हुआ है लेकिन ढक्कन नहीं लगा है, उसी तरह कपूर चौराहे से बेगम वार्ड रोड पर भी नाला बना है उस पर ढक्कन नहीं है जिससे आए दिन बड़ी घटनाएं होती रहती है, आम राहगीर बारिश के समय में गिरते ही है, जानवर भी उसी नाले में चले जाते और चोटहिल हो जाते है l

अनुसूचित जाति विभाग की जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि प्रतापगढ़ नगर की सीवर की समस्या व उसमें हुए घोटाले,नगर के विभिन्न वार्डो में जलभराव की समस्या,देवकली से सरोज चौराहे तक नाली की समस्या, सफाई कर्मियों द्वारा समय समय पर सफाई न करने, नगर में फागिंग न कराने, देवकली वार्ड के कब्रिस्तान में एक भी लाइट न लगी होने, तालाब का जहरीला व गंदा पानी घरों में घुसने जैसी तमाम समस्याओं को गिनाते हुए शीघ्र अति शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन ईओ नगरपालिका द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, जिला सचिव सुरेश मिश्रा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद हुजैफ, जितेन्द्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सदर मो.वसीम, साहिल, कमल सरोज, राधेश्याम दूबे, सुरजीत कुमार, रियाज सुलतान, मो.ईदरिशी, सतीश कुमार, अरबाज आलम, त्रिपुरारी कुमार, राम मनोहर, जग नारायण गौतम, प्रदीप कुमार गौतम, मीरा देवी, उषा देवी, शीला देवी, प्रियंका राव, कुसुम, शशिकला, विपिन कुमार, जयराम, नसीम अहमद, फोटो सरोज,रितेश सरोज, नितेश सरोज, प्रिन्स सरोज, निशांत सरोज, राजकुमार, धर्मेंद्र शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button