ब्रेकिंग
2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ। कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

तुलसीसदन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित

तुलसीसदन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित

प्रतापगढ़। तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा अहिल्याबाई होल्कर शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं से जुड़ी हुई महिला लाभार्थियों कैडर की विभिन्न सखियों, रानी मिस्त्री, मनरेगा की महिला मजदूर आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष कुमार शुक्ला ने कहा कि इतिहासकारों ने ऐसी महिला के इतिहास को छुपाया जिसके बारे में हम सबको जानने की आवश्यकता है, जब मुगल काल का समापन हो रहा था तब अहिल्याबाई होल्कर ने विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार कराकर सनातन धर्म की स्थापना की।

विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरित होकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की कमान हमारे महिला अधिकारियों ने संभाला, आज हमारे देश के सभी महिलाओं का अपना खाता है जिसमें सरकारी योजनाओं की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की शादी बचपन में हो गई थी उनके पति पुत्र और ससुर की मृत्यु के पश्चात 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने मालवा की कमान संभाली, उन्होंने महिला सेना का गठन किया महिला की साक्षरता पर ध्यान दिया और कुशल राज्य का संचालन कर एक मिसाल पेश की। कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीसी मनरेगा अश्वनी सोनकर, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, महामंत्री राजेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर मोहम्मद अनीस और धर्मेंद्र कुमार ओझा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button