ब्रेकिंग
संविधान गौरव दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों प... संविधान संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों पर क्विज प्रतियोगिता का किया गया आय... मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में की ताला बंदी ठप रहा न्यायिक कार्य भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश की समीक्षा बैठक चित्रकूट मे सम्पन्न। सड़क हादसे में घायल व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ लल्ला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ संविधान दिवस पर कांग्रेस की 'संविधान रक्षा यात्रा', वोट के अधिकार को बताया संविधान की बुनियाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे- आशुतोष त्रिपाठी। न्यायालय स्थानांतरण,पांच थानों को आउटलाइन कोर्ट से जोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी किय... विंध्यवासिनी के दर्शन को रवाना हुई आशुतोष त्रिपाठी की निःशुल्क बस संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निगम में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की आम सभा...
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

लालगंज में महात्मा अय्यंकाली की पुण्यतिथि मनाई गई

समाज हित में किए गए कार्यों को श्रद्धा पूर्वक याद किया गया

लालगंज में महात्मा अय्यंकाली की पुण्यतिथि मनाई गई

लालगंज (प्रतापगढ़): लोकप्रिय जनहित सेवा संस्थान के तत्वावधान में तथा अंबेडकर फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से लालगंज के खाना पट्टी स्थित राम स्वरूप राम अधीन गुप्ता इंटर कॉलेज में महात्मा अय्यंकाली की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में 300 से अधिक कॉलेज छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए, और अंग वस्त्रम और मोमेंटो, शील्ड और मेडल तथा प्रमाणपत्र वितरित कर पुरस्कृत किया गया !


कार्यक्रम में प्रयाग नर्सिंग होम के निदेशक डॉ अरुण कुमार द्विवेदी, कार्यक्रम के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी प्रकाश प्रबंधक पंडित डी एन तिवारी कॉन्वेंट स्कूल , जय प्रकाश तिवारी व विशिष्ट अतिथि विनोद मिश्र समाज सेवी कुंडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। रंगीला एंड कंपनी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का संचालन कुलभूषण शुक्ल ने किया तथा संस्था के सचिव श्री निरंजन प्रकाश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर अखिलेश, प्रदीप, मीना, अर्चना, शशी प्रदीप, राम अंजोर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे!

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button