ब्रेकिंग
लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

मर्डर मिस्ट्री के पीछे की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है

आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

मर्डर मिस्ट्री के पीछे की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है

प्रतापगढ़। दिलीपपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज आसिफ हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने न केवल हत्या की गुत्थी सुलझाई, बल्कि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। इस मर्डर मिस्ट्री के पीछे की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, जहां धोखे से एक युवक को सुनसान जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

पूरा मामला। 9 मार्च को अचलपुर कादीपुर के पास हुई इस हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस कप्तान दीपक भूकर के निर्देश पर स्वाट टीम और सर्विलांस सेल ने जब जांच शुरू की, तो कड़ियाँ मुख्य आरोपी सद्दाम से जाकर जुड़ीं। पुलिस ने सद्दाम को चौखड़ा पुल के पास से दबोच लिया।पूछताछ में जो सच सामने आया वो चौंकाने वाला था। आरोपी सद्दाम ने बताया कि उसने मृतक को पैसे दिलाने के बहाने चौखड़ा गांव के सुनसान जंगल में बुलाया। बाइक पर पीछे बैठे सद्दाम ने मौका पाकर मृतक के सिर में दो गोलियां मार दीं। हत्या को पुख्ता करने के लिए उसने अपने एक साथी संदीप गुप्ता को भी साथ रखा था।शातिर सद्दाम ने पकड़े जाने के डर से मृतक का मोबाइल सई नदी में फेंक दिया था और पिस्टल झाड़ियों में छिपा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार सद्दाम का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिस पर पहले से ही धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस अब फरार आरोपी संदीप गुप्ता की तलाश में दबिश दे रही है।

बाइट—-दीपक भूकर (एसपी प्रतापगढ)

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button