ब्रेकिंग
जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से... पुस्तक मेला कार्निवाल में साहित्य और रचनात्मकता का उत्सव, 15 अक्टूबर को होगा ‘शब्द सम्मान 2026’ एम एस डी कान्वेंट स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित। 18 वर्षों तक कांति सिंह के साथ रहे पुराने सहयोगी सर्वजीत सिंह पटेल ने छोड़ा साथ! नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह...
उत्तरप्रदेशमेरठ

मेरठ: किडनी निकालने के आरोप में 6 डॉक्टर्स पर मुकदमा

बुलंदशहर की एक महिला ने लगाया डॉक्टरो पर किडनी निकालने का आरोप

*मेरठ: किडनी निकालने के आरोप में 6 डॉक्टर्स पर मुकदमा*

मेरठ। एक महिला की शिकायत पर मेरठ के 6 डॉक्टर्स के खिलाफ किडनी निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला 2017 में महिला के इलाज के दौरान हुआ था, जब वह मेरठ के केएमसी हॉस्पिटल में बुखार का इलाज कराने गई थी।

महिला ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर्स ने उसकी किडनी निकाल ली और उसे इसकी जानकारी नहीं दी। महिला को 2022 में अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि उसकी किडनी गायब है।

इस मामले में एसीजेएम तृतीय की कोर्ट के आदेश पर नरसेना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा में हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर पति-पत्नी समेत 6 लोगों के नाम शामिल हैं।

मुकदमे में आरोपित डॉक्टर्स के नाम इस प्रकार हैं:

1. डॉ सुनील गुप्ता एमएस
2. डॉ अजय एन वत्स एमडी
3. डॉ सीमा वार्ष्णेय एमडी
4. डॉ प्रतिभा गुप्ता
5. डॉ निकिता जग्गी
6. डॉ सतीश कुमार अरोरा एमबीबीएस
7. एक अज्ञात कर्मचारी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपित डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम समेत धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Meerut kidni transplant news
Meerut kidni transplant news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button