ब्रेकिंग
युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी   साहित्य की सुरमयी शाम में याद किये गये स्व.पं.रामयज्ञ पाण्डेय। 29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल बाढ़ को प्रकृति का प्रकोप भविष्य के चिंता जनक : दलाई लामा उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उठाईं जलभराव और बिजली की समस्याएं गाय आरती एवं भंडारा सनातनी संदेश : आलोक आजाद मान्धाता में विद्यालय चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा। राष्ट्र गान के मामले में महाना के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई। लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सपा सांसद का फूंका गया पुतला, सांसद पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

सपा सांसद द्वारा महाराणा सांगा के खिलाफ की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध किया गया

प्रतापगढ़।आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया गया।

सपा सांसद द्वारा महाराणा सांगा के खिलाफ की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध किया गया भारी संख्या में रूरल बार के पदाधिकारी रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद के नारों के बीच कचहरी प्रांगण में पुतला दहन किया उसके उपरांत संकट मोचन शेड पर अधिवक्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सांसद देश का गद्दार है उसको इतिहास की जानकारी नहीं है बाबरनामा का पाठ पढ़ने वाले क्या जाने देश के महाराणा सांगा के द्वारा किए गए बलिदान को उसके बाद रूरल बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने गर्म जोशी से अधिवक्ताओं के बीच कहा कि सपा सांसद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उनकी राज्यसभा की सदस्यता खत्म किया जाए नहीं तो अधिवक्ता समाज शांत नहीं बैठेगा।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह बाबा ने करते हुए कहा कि जब तक सपा सांसद पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी रूरल बार के बैनर तले अधिवक्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन करता रहेगा।बैठक का संचालन अनुज सिंह मंडल प्रभारी प्रयागराज ने किया तथा बैठक में विनय सिंह सचिंद्र सिंह सुभाष सिंह विक्रम प्रताप सिंह गंगेश सिंह योगेश शुक्ला किसान अमित सिंह दीपेंद्र सिंह दिवाकर सिंह आदि भारी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button