ब्रेकिंग
हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अधिवक्ता परिषद अवध, प्रतापगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस समारोह को अधिवक्ता समाज की गरिमा, न्यायिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित की भावना के अनुरूप आयोजित करने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता परिषद केवल अधिवक्ताओं के हितों के लिए ही नहीं, बल्कि न्याय, विधि एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समारोह को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री विनीत शुक्ल, कुलवंत शर्मा, रुप नारायण सरोज, उदित गिरी,विजय गुप्ता, इंद्र कुमार सिंह दीपू,रवि सिंह सहित आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button