ब्रेकिंग
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कुंडा की दीवारों पर लगा गुलशन यादव के फरारी और इनाम का पोस्टर 

कौन लगा गया इनाम के पोस्टर पुलिस कर रही इनकार लेकिन पोस्टर की चर्चा जोरो पर

कुंडा की दीवारों पर लगा गुलशन यादव के फरारी और इनाम का पोस्टर 

 

कौन लगा गया इनाम के पोस्टर पुलिस कर रही इनकार लेकिन पोस्टर की चर्चा जोरो पर

 

प्रतापगढ़, फरार सपा नेता के लिए लगाए गए पोस्टर से कुंडा में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। पोस्टर में 1 लाख के इनामिया सपा नेता गुलशन यादव की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है। मजे की बात ये है कि पुलिस विभाग पोस्टर लगाने को लेकर सिरे से इनकार कर रहा है और पोस्टर पर किसी संस्था या व्यक्ति का नाम भी नहीं लिखा है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि पुलिस विभाग की इतनी मदद कौन कर रहा है।

बताते चलें कि 53 मुकदमों के आरोपी गुलशन यादव के खिलाफ एडीजी प्रयागराज ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है। कुर्क जमीन बेचने के मामले में सपा नेता फरार चल रहे है। पुलिस जब एक वर्ष तक गिरफ्त में नहीं ले पाई तो उनके ऊपर पहले 25 हजार का इनाम रखा गया फिर बढ़ाकर 50 हजार किया गया और अब अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज ने इनामी राशि को बढ़ाकर 1 लाख कर दिया। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरो पर है।

बताते चले गुलशन यादव कभी राजा भैया के करीबी थे और बीते विधानसभा चुनाव में राजा भैया के सामने सपा से प्रत्याशी थे। कुंडा में लगे पोस्टरों ने जहां सरगर्मी तेज कर दिया है वहीं लोग तरह तरह की बाते कर रहे है। कोई इसे पुलिस का दबाव बता रहा है तो कोई राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की साजिश लेकिन पोस्टर से कुंडा का तापमान बढ़ गया है। पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने।की अपील किया है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button