ब्रेकिंग
प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा विभाग, प्रयाग भाग दक्षिण, माधव नगर द्वारा शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर गोकुल बस्ती में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रयागराज, 18 अक्टूबर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा विभाग, प्रयाग भाग दक्षिण, माधव नगर द्वारा शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर गोकुल बस्ती में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बस्ती एवं समाज की कन्याओं को आमंत्रित कर उनका विधिवत पूजन किया गया। स्वयंसेवकों द्वारा कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर एवं प्रसाद ग्रहण कराकर मातृशक्ति के रूप में उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाग प्रचारक श्रीमान अंकित जी, नगर संघचालक माननीय विजय जी, सह संघचालक माननीय श्रीमान प्रहलाद जी, श्रीमान देवेश जी, नगर कार्यवाह श्रीमान उग्रसेन जी, सह नगर कार्यवाह डॉक्टर पंकज जी, डॉ. सुशील सिन्हा जी, शरद जी, बीनू जी, भारतेंदु जी, अंबुज जी सहित अनेक गणमान्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

समाज के बंधुओं में सर्वश्री अभय श्रीवास्तव, दीपक, विशाल गुप्ता, सचिन द्विवेदी, सर्वेश सिंह, स्थानीय पार्षद अमरजीत सिंह जी, शैलेश सिंह, राजेश सिंह, मनोज तिवारी, राजू, विक्रम, गोल्डी आदि ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती रंजना, श्रीमती ललिता, श्रीमती कंचन, श्रीमती मधु, श्रीमती रेखा, श्रीमती नम्रता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सेवा प्रमुख श्रीमान श्यामसुंदर जी और अतुल जी की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में सेवा ही सनातन संस्कृति का मूल है, इस भाव को आत्मसात कर बस्ती में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button