ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशमेरठ

तंदूरी रोटी पर थूक लगाने वाला इमरान गिरफ्तार, हिन्दू संगठनों में रोष

तंदूर में रोटी लगाने से पहले वह थूक रहा था, उसने थूक एक-दो रोटी पर नही बल्कि कई रोटियों पर लगाया

मेरठ, 25 फरवरी,ग्लोबल भारत डेस्क

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक फिर से नान पर थूक लगाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह के दौरान एक युवक नान बनाते हुए उस पर थूक लगाकर तंदूर में सेंक रहा है।

विवाह समारोह में रोटी पर थूकने वाले की करतूत किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर ली और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही विधर्मी के खिलाफ हिन्दूवादी लोगों में रोष पनप गया और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने.वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस गिरफ्त में आये 22 वर्षीय शख्स का नाम इमरान है, जो थाना मुंडाली क्षेत्र का रहने वाला है। इमरान तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता है, जिसके चलते थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रेम मंडप में 21 फरवरी को हिन्दू विवाह समारोह के दौरान तंदूर पर नान बना रहा था।

इस दौरान तंदूर में रोटी लगाने से पहले वह थूक रहा था, उसने थूक एक-दो रोटी पर नही बल्कि कई रोटियों पर लगाया। शादी में आयें किसी शख्स ने इमरान की इस हरकत को मोबाइल में कैद करके समाज के सामने उजागर किया है।

इमरान की इस करतूत का विरोध दुल्ह पक्ष के परिजनों ने हलवाई से भी किया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही मंडप पहुंचे और आरोपी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तंदूर कारीगर इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है। हालांकि तंदूरी रोटी पर मेरठ में थूकने का यह पहला मामला नही है, इससे पहले भी कई आरोपी अपनी इस हरकत के चलते जेल की सलाखों में पहुंच चुके है।

Spits on roti at wedding ceremony man arrested
Spits on roti at wedding ceremony man arrested

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button