ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

यूपीएमएसआरए का सम्पन्न हुआ वार्षिक अधिवेशन, पांचवी बार विकल पांडेय बने अध्यक्ष व वीरपाल निर्विरोध बने सचिव

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पहुंचे संघ कार्यालय,प्राप्त किया आर्शीवाद

यूपीएमएसआरए का सम्पन्न हुआ वार्षिक अधिवेशन

पांचवी बार विकल पांडेय बने अध्यक्ष व वीरपाल निर्विरोध बने सचिव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन शहर स्थित एमडीपीजी कॉलेज में रविवार को सम्पन्न हुआ। वार्षिक अधिवेशन की प्रक्रिया स्टेट सेंटर से आये हुए ऑब्जर्वर्स कॉमरेड अरुण सिंह, कॉमरेड आनंद शर्मा, कॉमरेड आशुतोष त्रिपाठी की देख रेख में सम्पन्न हुआ। वार्षिक अधिवेशन में देर शाम घोषित परिणाम में लगातार पांचवीं बार विकल पाण्डेय अध्यक्ष पद पर विजय श्री हासिल कर इतिहास रचा।वही सचिव पद पर वीरपाल सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर शिवेश सिंह,उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार तिवारी व विनय ओझा, सहसचिव में विजय कान्त मिश्र व आशीष पाण्डेय एवं सदस्य पद पर पंकज श्रीवास्तव, राहुल मिश्र, राकेश शर्मा, अनिल पटेल, दशरथ यादव राजू यादव, रोहित मिश्र, अंकित तिवारी, अजय निर्वाचित हुए। पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर विजय श्री हासिल करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकल पाण्डेय ने कहा कि संगठन व साथियों के हित में सदैव काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के साथियों के मान-सम्मान में कभी न कोई कमी आई है और ना भविष्य में आने दूंगा। उन्होंने सभी के द्वारा दिये गये बहुमूल्य समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के सम्पन्न हुए वार्षिक अधिवेशन में घोषित परिणाम में विकल पाण्डेय के पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचे जहां पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, जिला प्रचारक प्रवीण कृष्ण,नगर प्रचारक विवेकानंद व नगर सह कार्यवाह सुमित एवं अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह व अन्य सहयोगियों से मुलाकात कर स्नेह आशीर्वाद प्राप्त किया।विकल पाण्डेय की ऐतिहासिक जीत पर सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सामूहिक रूप से पुष्प गुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर मिले स्नेह आशीर्वाद से गदगद श्री पाण्डेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button