ब्रेकिंग
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद
उत्तरप्रदेशखेलप्रतापगढ़

स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

डीएम ने बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का भव्य किया शुभारम्भ

स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

प्रतापगढ़। शैक्षिक सत्र 2025-26 में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बेसिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ में किया गया, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर एथलेटिक, व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सभी 18 ब्लॉक के सभी टीमों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये।

जिलाधिकारी ने बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और बेसिक के नन्हे बच्चों की प्रस्तुति को देखकर बहुत प्रभावित रहे। पीटी में कुंडा विजेता व पट्टी उपविजेता, एकांकी में मांधाता विजेता व गौरा उपविजेता रही। 100 मीटर बालक में साबिर प्रथम, आरिफ द्वितीय, सागर तृतीय, बालिका में सुमन प्रथम, ज्योति द्वितीय, लाडली तृतीय रही। 200 मीटर बालक में शिवम प्रथम, आयन द्वितीय, बादल तृतीय, बालिका में अंतिम प्रथम, शालू द्वितीय, सिमरन तृतीय, ऊंची कूद में ज्योति प्रथम, अंतिम द्वितीय, काजल तृतीय, बालक में कार्तिक प्रथम, सूरज द्वितीय, शिव तृतीय, 600 मीटर बालिका मे उमा प्रथम, पूनम द्वितीय, काजल तृतीय, बालक में जैद प्रथम, पीयूष द्वितीय, आदित्य तृतीय रहे। कार्यक्रम आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह के द्वारा बच्चों को आशीर्वाद दिया गया तथा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दिए।

कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव सदर, संजय सिंह कुंडा, अमित कुमार दुबे गौरा, जंगीलाल मौर्य सडवा चंद्रिका, संतोष कुमार वर्मा मंगरौरा, गुलाब चंद पट्टी, सुरेश सिंह लालगंज, सुरेश सरोज लक्ष्मणपुर, बंशी धर पांडेय बिहार, सूर्य नारायण सिंह कालाकांकर, आशीष कुमार मिश्रा बाबागंज, सुशील त्रिपाठी आसपुर देवसरा का अमूल्य सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता की सफल आयोजन हेतु जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह, जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका राजेंद्र पांडेय, शैलेश सिंह, पवन सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सुभाष मिश्र, खुर्शीद अली, राम सुख प्रजापति, कमलेश सिंह, आदित्य सिंह, संजीव शुक्ला, पंकज सिंह, मनोज भारती, शैलेन्द्र सिंह, श्रीमंत शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्रा, संजय सिंह, विमल कुमार, कपिल देव, अजय कुमार रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button