ब्रेकिंग
मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मझिलगांव में पुलिस चौकी के लिए थाना प्रभारी ने किया भूमि पूजन

कुंडा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे को अतिरिक्त सुरक्षा और आम लोगों को मिलेगी सहूलियत

मझिलगांव में पुलिस चौकी के लिए थाना प्रभारी ने किया भूमि पूजन

 

कुंडा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे को अतिरिक्त सुरक्षा और आम लोगों को मिलेगी सहूलियत

 

प्रतापगढ़, कुंडा थाना क्षेत्र में प्रयागराज लखनऊ मार्ग पर मझिलगांव में नवीन पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। नव नियुक्त थाना प्रभारी मनोज पांडे ने आचार्यों की देखरेख में भूमि पूजन किया।

बताते चलें कि जिले स्तर की बाणिज्यिक बाजार बाबूगंज के व्यापारियों के लिए यह पुलिस चौकी वरदान साबित होगी क्यों कि इस क्षेत्र में कई बार लूट की घटनाएं हो चुकी है, इसके साथ ही प्रयाग से लखनऊ जाने वाला राजमार्ग भी यहीं से बाईपास लेता है। इस हिसाब से पुलिस चौकी बन जाने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित लोग सम्मिलित हुए और इसके निर्माण में सहयोग देने का भरोसा भी दिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के देवेंद्र सिंह प्रधान जमेठी, पुष्पेंद्र सिंह प्रधान पहाड़पुर, अरुण सरोज प्रधान शेखपुर, ध्यानी सिंह डीहा, ज्ञान सोनकर प्रधान मझिलगांव, आनंद मिश्रा बब्लू मझिलगांव और क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button