ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

युवक को घर से बुलाकर पीटा, मौत -आरोपित के घर पर शव दफनाने को लेकर अडे परिजन, आक्रोशित स्वजनों को समझाने में जुटी पुलिस

(प्रतापगढ़। कुंडा:) युवक को घर से बुलाकर पिटाई करने से युवक की मौत हो गई। जानकारी होते ही स्वजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजन व ग्रामीण आरोपित के घर शव दफनाने की जिद पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी रही।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बड़ूपुर खेमीपुर निवासी 18 वर्षीय आकाश पुत्र अमृत लाल मंगलवार की दोपहर घर पर मौजूद था। तभी गांव के दूसरे समुदाय के एक युवक ने फोन कर उसे नहर पर बुलाया। जब आकाश वहां पहुंचा तो फोन करने वाला युवक उसे ललौटी के पास ले गया।

oplus_2
वहाँ मौजूद अन्य युवको से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवको ने आकाश की पिटाई शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। शव घर पहुंचा तो स्वजन आरोपितो के घर के सामने शव दफनाने की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होने पर इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह व अपराध निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुटी रही। हालांकि परिजन मानने को तैयार नहीं थे। खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
———
एएसपी व सीओ भी मौके पर पहुंचे
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बड़ूपुर खेमीपुर निवासी 18 वर्षीय आकाश की पिटाई से हुई मौत के बाद स्वजनों व ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए एएसपी पश्चिमी संजय राय व सीओ अजीत सिंह आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button