ब्रेकिंग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ के कुंडा में बसंती का 'वीरू' अवतार! “कुंडा से उठी सत्ता परिवर्तन की हुंकार!”—शिवपाल का ऐलान, 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार तय प्रतापगढ़ में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न। SDM vs SDM: 20 करोड़ का दहेज, 'नपुंसकता' और खूनी धमकी!"प्रतापगढ में एफआईआर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार सिपाही हुआ घायल भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब। जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद। नववर्ष सृष्टि की रचना का आधार है: विभाग प्रचारक ओमप्रकाश जी  घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला, जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप — कोर्ट के आदेश पर 18 के खिलाफ मुकदमा द... आत्मा की अमरता एवं देह की नश्वरता के ज्ञान ने भारतीयों को बनाया कालजई: ओम प्रकाश
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शिलान्यास कार्यक्रम में बोले राजा भैया आप है कारण तभी हम सब है

बिहार ब्लाक में 12 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ जातियां सिर्फ संबंध बनाने के लिए होती है बोले गोपाल भैया

आप कारण है तभी हम है शिलान्यास कार्यक्रम में बोले राजा भैया

 

बिहार ब्लाक में 12 करोड़ की सड़क परियोजना का शुभारंभ जातियां सिर्फ संबंध बनाने के लिए होती है बोले गोपाल भैया

प्रतापगढ़, अपने जलवे और प्रसिद्धि के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र ही नही बल्कि दुनिया के कई देशों में अपनी कीर्ति पताका फहरा चुके राजा भैया ने बेहद भावनात्मक अंदाज में सभा को संबोधित करते हुए कहा की आप कारण है तभी हम सब हैं, राजा भैया के इस संबोधन के बाद जिसने भी सुना वही राजा भैया के वाक पटुता का कायल हो गया। जेठवारा लालगोपालगंज मार्ग से कन्हैया नगर से निकल कर त्रिलोकपुर होते हुए राम वन गमन मार्ग से मिलाने वाली सड़क को 11.67 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास राजा भैया के हाथों सम्पन्न हुआ। साहु की चरही गांव के पास उक्त सड़क के शिलान्यास का कार्यक्रम था जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ा स्वरूप देते हुए शिलान्यास कार्यक्रम को बड़ी सभा के रूप में आयोजित किया।

जाति सिर्फ संबंधों के लिए होती है बोले एमएलसी प्रतापगढ़ गोपाल भैया

कार्यक्रम में प्रतापगढ़ के एमएलसी गोपाल जी ने संबोधित करते हुए कहा की लोग चुनाव में जाति ढूढने लगते है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

सड़क का शिलान्यास करते हुए राजा भैया

उन्होंने कहा की जाति सिर्फ शादी ब्याह के लिए होती है चुनाव के लिए इनका इस्तेमाल हमेशा से उचित नही कहा जाता रहा है। राजा भैया परिवार में आजतक किसी भी मामले में जाति देखकर काम नहीं होता है। राजा भैया ने सर्व समाज के लिए काम किया है। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डा कैलाश नाथ ओझा, बाबागंज के विधायक विनोद सरोज, चेयरमैन डेरवा कुंवर बहादुर, प्रमुख बिहार राम चंद्र सरोज, प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, क्षीर सागर तिवारी, लालमणि मिश्रा, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, राकेश सिंह भद्री, ध्यानी सिंह, नीरज सिंह डीहा, किन्नर मुस्कान, संजय सिंह बछरौली, समेत क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू ने सभी का आभार जताया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button