ब्रेकिंग
गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि... मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि !
लखनऊ

कबीर शाति मिशन द्वारा बाल रत्न खोज 2025 प्रतियोगिता का आयोजन।

कबीर शान्ति मिशन ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी बाल रत्न खोज प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जोजफ कालेज (बजाज ग्रुप) ठाकुरगंज में आज दिनाक 06-12-2025 को किया।

कबीर शाति मिशन द्वारा बाल रत्न खोज 2025 प्रतियोगिता का आयोजन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 6 दिसम्बर।

कबीर शान्ति मिशन ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी बाल रत्न खोज प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जोजफ कालेज (बजाज ग्रुप) ठाकुरगंज में आज दिनाक 06-12-2025 को किया।

इस प्रतियोगिता में 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि BITS पिलानी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर (डॉ0) एल. के. महेश्वरी रहेl निर्णायक मण्डल में श्री जी पी त्रिपाठी, श्री बी एल वैश्य तथा श्री वी एन सिंह रहे।

कबीर शांति मिशन के चीफ कोऑर्डिनेटर राजेश अग्रवाल ने सभी गण्यमान्य अतिथियों के साथ मिलकर सभी विजयी छात्रों को नगद पुरुस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किये।

इस प्रतियोगिता में लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की छात्रा ज्योतिका मिनोचा को प्रथम पुरस्कार मिला।

सेंट जोजफ कालेज की सीतापुर रोड शाखा की छात्रा आस्था पंत द्वितीय स्थान पर रही तथा एस0 के0 डी0 विक्रांत खंड के सानिध्य तृतीय स्थान पर रहे।

सभी विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए l कबीर शान्ति मिशन द्वारा सभी स्कूलों के प्रतिनिधियों तथा उनके प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें भी वितरित की गयी।

संस्था के सचिव श्री ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button