ब्रेकिंग
29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला
Global भारत न्यूज़खेलप्रतापगढ़

स्व. सुरेन्द्र शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

कांटे के फाइनल मैच में दर्शकों की भारी संख्या लोगों ने उठाया खेल का रोमांचक मजा विजेता टीम को एक लाख का पुरस्कार

स्व. सुरेन्द्र शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

 

कांटे के फाइनल मैच में दर्शकों की भारी संख्या लोगों ने उठाया खेल का रोमांचक मजा विजेता टीम को एक लाख का पुरस्कार

 

प्रतापगढ़, आईपीएल मैच के खिलाड़ियों से सजी टीमों की बीच हुए कांटे के फाइनल मैच में दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। स्व. सुरेन्द्र शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को रशीद 11 डेरवा और अज़हान 11 मझिलगांव की टीमों के बीच जोरदार मैच हुआ। डेरवा ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 127 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया। डेरवा की ओर से खेलते हुए रवि बनारस ने 17 गेंदों में शानदार अर्ध शतक बनाया। जवाब में खेलते हुए अजहान 11 मझिलगांव ने निर्धारित ओवर में आवश्यक रन बनाकर प्रतियोगिता जीत लिया। टूर्नामेंट में पूरे समय दर्शकों कु उपस्थिति गौरतलब रही और अंतिम दिन 5 हजार से अधिक संख्या में दर्शक मैदान के चारों तरफ मौजूद रहकर अपनी पसंदीदा टीम के लिए चियरअप करते रहे।

प्रतियोगिता के आयोजक अजय शुक्ला ने अपने पिता स्व. सुरेन्द्र शुक्ला की याद में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। फाइनल जीतने वाली टीम को 1 लाख का पुरस्कार दिया। आयोजक अजय शुक्ला,विनय शुक्ला, राज शुक्ला पत्रकार, अखिलेश मिश्रा, प्रेम कुमार, सुधीर यादव , सत्यम सिंह, आलोक यादव, कुंडा के वरिष्ठ सभी पत्रकार मौजूद रहे। आशीष ओझा, जय कुमार, सुमित विश्वकर्मा, नाचूं मौर्य, बिपिन और घौलर शुक्ला पीजीआई का विशेष सहयोग रहा। आयोजक अजय शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button