ब्रेकिंग
बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न

समर्पण,अनुशासन और परिश्रम लक्ष्य को पाने का आधार होता है --डीएम।

एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न

प्रतापगढ़ (पट्टी) । उपाध्यायपुर-आमापुर नहर पटरी स्थित एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल, सपहाछत में मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत भव्य, आकर्षक और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ । विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा ।

समारोह के मुख्य अतिथि डीएम शिव सहाय अवस्थी रहे । उद्घाटन अतिथि के रूप में एसडीएम पट्टी की मौजूदगी रही। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और परिश्रम को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना किए जाने व स्वच्छ पेयजल के वाटरकूलर लगवाने की घोषणा की । जिसका स्वागत अभिभावकों ने किया ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं लघु नाटिकाओं का प्रभावशाली मंचन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा । बच्चों की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और सृजनात्मक प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया ।

विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी ने अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों से भी जोड़ना है । प्रबंधक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना भी की।

इस दौरान राजेंद्र प्रसाद तिवारी, बृजेंद्र मणि, भारत तिवारी प्रधान, संतोष, सुभाष, कैलाश, डा अमित पाण्डेय, महिमा पाण्डेय, अंजली सिंह, रुचि सिंह, स्वाति पटेल कपिल देव तिवारी, मुन्ना सिंह, हजारी वर्मा संचालन अखिलेश तिवारी एवं अनूप उपाध्याय अनुपम ने संयुक रूप से किया।समारोह के सफल आयोजन से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण बना रहा तथा उपस्थित अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button