ब्रेकिंग
संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन। प्रतापगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा का शंखनाद; 166 केंद्रों पर 1.02 लाख परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जोनल मज... प्रतापगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर अतुल गौड़ गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, 38 मुकदमे थे ... आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है शिवाला महोत्सव- सदर विधायक महाशिवरात्रि पर गुलजार उपवन में भव्य झांकी व तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित कई कांग्रेसजन गत दिवस घायल हो गए जब वे विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे।

प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 19 फरवरी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित कई कांग्रेसजन गत दिवस घायल हो गए जब वे विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे।

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गत 17 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा की गई लाठी चार्ज व नुकीले बैरिकेटिंग की वजह से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

इसी दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस कार्यालय,इन्दिरा भवन,प्रतापगढ़ से पैदल मार्च करते हुए कम्पनी बाग़ स्थित बापू जी की प्रतिमा के समक्ष सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने माला पहनाकर नमन किया गया तत्पक्षात समक्ष बैठकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है। भाजपा सरकार जनहित की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज और दमन की नीति अपना रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना जी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इन्द्रानंद तिवारी व जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रतापगढ़ में यह विरोध दर्ज कराया गया है।

मनरेगा के हक और अधिकार की लड़ाई में जिला कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती से प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध किया जाएगा।

नगर अध्यक्ष संजय इश्तियाक व जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, मजदूर और किसान के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। मनरेगा पर किसी भी प्रकार का प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महेंद्र शुक्ला, आर.पी वर्मा, विजय प्रताप त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, राजेंद्र वर्मा,के.के शुक्ल, सुरेश कुमार सरोज, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद दिलशाद, फतेह बहादुर सिंह, रविंद्र मिश्रा, सुनीता सिंह पटेल, सुभाष तिवारी, रामकुमार पटेल, उमेश तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, सुधीर तिवारी,रवि प्रताप सिंह, आशिक अली,पृथ्वीराज गौतम, बलवंत कुमार वर्मा, पीसीसी सदस्य संतोष शर्मा, अनिल मौर्य, लालबहादुर पटेल, मो. कासिम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button