ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक ‘बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी’ और ‘प्रगति पथ’ का हुआ विमोचन।

जनपद सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक 'बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी' एवं 'प्रगति पथ' का विमोचन शहर के होटल सिद्धार्थ में संपन्न हुआ।

प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक ‘बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी’ और ‘प्रगति पथ’ का हुआ विमोचन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 19 अप्रैल।

जनपद सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक ‘बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी’ एवं ‘प्रगति पथ’ का विमोचन शहर के होटल सिद्धार्थ में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि उन्होंने सैकड़ो कविताएं लिखी है धीरे-धीरे सब का प्रकाशन होना है उन्होंने अपनी आगामी पुस्तकों के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि पुस्तक का प्रकाशन व विमोचन वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह के सहयोग के बिना संभव नहीं था।

इस दौरान न्यूज़ स्टैंडर्ड समाचार पत्र के द्वारा प्रज्ञा तिवारी का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मीरा तिवारी की वाणी वंदना से हुई।

इस अवसर पर सभी कवयित्रियों ने अपने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पुस्तक की लेखिका प्रज्ञा तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर मीरा तिवारी, पूनम मिश्रा, महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे, डॉक्टर रंजीता समृद्धि और नाजो नाज ने काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर सभी कवयित्रियों को शाल, सम्मान पत्र, एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कॉलेज की प्रबन्धिका डॉक्टर शाहिदा खान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से लोकप्रिय कवयित्री प्रतिभा पांडे उपस्थिति रहीं।

लोकप्रिय कवयित्री चांदनी दुबे ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

पत्रकार सुमन एवं न्यूज़ स्टैंडर्ड के संपादक और कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों का सम्मान शॉल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉक्टर हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि ‘पत्रकार सुमन’ पत्रिका नए लेखकों के प्रोत्साहन का एक उचित माध्यम है, जिसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी ने की थी।

उसी कार्य को आगे बढ़ाने का काम अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं। डॉ संगम लाल त्रिपाठी ‘भंवर’ ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा तिवारी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी ‘प्रवात’ ने प्रतिभा पांडेय और अतिथियों का साल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संयोजन नियाज प्रतापगढ़ी ने किया।

नियाज़ प्रतापगढ़ी ने का कहा कि आज के समय में जिस तरह से साहित्य के प्रति, समाज के प्रति, और रिश्तों के प्रति फ़िक्र व एहसास प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक में दिखाई दिया और पढ़ने को मिला ये वास्तव में एक सच्ची क़लमकारा की पहचान है और इनकी आने वाली पुस्तकों का विमोचन हम लोग अगली बार और भी बेहतरीन और भव्य तरीक़े से करेंगे।

इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी ‘प्रवात’ ने बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

वरिष्ठ साहित्यकार और संरक्षक प्रेम कुमार त्रिपाठी ‘प्रेम’ ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

इस अवसर पर समाजसेवी श्याम शंकर द्विवेदी, संजय द्विवेदी, डॉ.शमीम ख़ान, रामकेवल पुष्पाकर, रिजवान अहमद, मोहम्मद अनीस, संतोष सिंह- मैनेजर होटल सिद्धार्थ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button