ब्रेकिंग
कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद अजगरा महोत्सव तैयारी पर सीडीओ नें कहा शतप्रतिशत दायित्व निर्वाहन चाहिए प्रधान पुत्र पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लगाया गंभीर आरोप,अवैध असलहा दिखाकर मुकदमा सुलह करने बना रहा... राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत। प्रतिस्पर्धा कौशल ग्रेट डिबेट! कौन देगा यक्ष प्रश्न पर युधिष्ठिर का सटीक उत्तर?
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद

हर वर्ष मोहर्रम के एक दिन पहले से किए जाते है हाउस अरेस्ट, महल के गेट पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद

 

हर वर्ष मोहर्रम के एक दिन पहले से किए जाते है हाउस अरेस्ट, महल के गेट पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

 

प्रतापगढ़: मोहर्रम के ठीक एक रोज पहले उपजिलाधिकारी कुंडा के आदेश पर राजा भैया के पिता को उनके भदरी स्थित महल में हाउस अरेस्ट कर दिया। राजा भैया के पिता और प्रख्यात हिंदू राजा उदय प्रताप सिंह के साथ 13 लोगों पर कार्यवाई की गई है। कुंडा के थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बृहस्पतिवार को सुबह भदरी जाकर उनके महल के गेट पर नोटिस चस्पा किया और बड़े राजा उदय प्रताप सिंह को घर में गिरफ्तार रहने का सरकारी निर्देश थमाया और अगली सूचना तक उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया।

राजा भदरी के साथ निर्भय सिंह निवासी बेंती, जुगनू विश्वकर्मा निवासी गोपालगंज थाना हथिगवां, हनुमान पांडे कुंडा, जितेंद्र यादव, आनंद पाल, रमाकांत मिश्रा भवानी विश्वकर्मा, रवि सिंह, केसरी नंदन पांडे, जमुना प्रसाद मौर्या, गया प्रसाद प्रजापति, मोहन समेत 13 लोग नजरबंद किए गए है।

बताते चलें कि 2014 में एक बंदर की मौत के बाद राजा उदय सिंह ने उसकी स्मृति में एक भंडारा शेखपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया। उसके बाद से उक्त आयोजन को मुस्लिम समाज के भारी विरोध को देखते हुए प्रतिबंधित कर दिया गया और उसी वर्ष से हर मोहर्रम पर राजा उदय सिंह को नजर बंद कर दिया जाता है। आज जैसे ही इस घटना की सूचना लोगों को हुई तो सब का यही कहना है कि एक बुजुर्ग हिंदू राजा से प्रशासन को क्या तकलीफ होती है जबकि राजा का कोई कार्यक्रम इस विषय को लेकर नहीं था बावजूद इसके प्रशासन द्वारा इस तरह का कदम उठाना समझ के परे है।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button