स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है– शांभवी विधिक सचिव
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी ने कैम्प का फीता काटकर किया शुभारंभ
स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है- शांभवी
गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जज राजीव कमल पांडेय के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अक्षत फाउंडेशन भारत के संयुक्त तत्वाधान में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी ने कैम्प का शुभारंभ फीता काटकर करते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। आज विशेष दिवस पर कैंप में मौजूद 75 वर्षीय निरोगी पूर्ण स्वस्थ वरिष्ठ अधिवक्ता राजा राम सरोज को सम्मानित किया।मुख्य अतिथि शांभवी को विशिष्ट अतिथि डॉ जेपी वर्मा व आयोजक शासकीय अधिवक्ता महेश कुमार गुप्ता ने अंग वस्त्र मां सरस्वती का चित्र ,स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया।

उसके बाद कैम्प में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों को मुख्य अतिथि शांभवी ने व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र व चित्र भेंट करके सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि शांभवी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार होता है। इसलिए हमें केवल बीमारी का उपचार ही नहीं, बल्कि बीमारी से बचाव पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार, नियमित योग एवं व्यायाम, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रचारक ओम प्रकाश जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।यदि व्यक्ति स्वस्थ है तो वह परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। लेकिन आर्थिक अभाव, जागरूकता की कमी तथा चिकित्सा सुविधाओं तक समय पर पहुँच न होने के कारण अनेक लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अक्षत फाउंडेशन भारत के संस्थापक अध्यक्ष डॉ जे पी वर्मा ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए एक वरदान सिद्ध होते हैं। इन शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, आवश्यक जाँच तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाता है। इससे अनेक रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही पता चल जाता है और समय पर उपचार संभव हो जाता है।चिकित्सा शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेपी वर्मा 70 मरीजो का,नेत्र रोग विशेषज्ञ संयोगिता गुप्ता 65 मरीजों का,दंत रोग विशेषज्ञ डॉ सुधाकर सिंह 57 मरीजों का ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुष्मिता मौर्य 25 मरीजों का ,जनरल फिजिशियन सचिन मौर्य 70 मरीजों का उपचार किया तथा 70 वर्ष से अधिक एक पात्र बुजुर्ग का आयुष्मान बनाया गया ,सभी चिकित्सकों ने लगभग 300 अधिवक्ताओं एवं वादकारियों का परीक्षण करके निःशुल्क औषधि प्रदान किया। कार्यक्रम प्रमुख रूप से सहयोग प्रदान करने वालों आशीष,आकाश,अवनीश,धीरज,उपेंद्र पटेल, विनोद ,भूपेंद्र सिंह,परमानंद मिश्रा आदि सहित मौजूद रहे।



