सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़,रानीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक’ निकाली गई संकल्प बाइक यात्रा का आज रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में शिवगढ़ बॉर्डर पर पहुंचने पर रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शिवगढ़ बॉर्डर से बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस तक यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल बाइक सवारों का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प तथा देश के विकास में उनके योगदान के विषय में जन-जन से संवाद करते हुए जानकारी साझा की गई। बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस में यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं एवं बाइक सवारों के लिए अल्प विश्राम, भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की गई। इसके उपरांत यहां चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया,अवसर पर अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण की प्रेरणादायी यात्रा है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि ‘कर्मभूमि काशी से जन्मभूमि वडनगर तक’ की यह संकल्प बाइक यात्रा प्रधानमंत्री जी के प्रति जन-जन के स्नेह, सम्मान और सेवा के संकल्प को प्रदर्शित करती है,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


