दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी,केजरीवाल के खिलाफ परवेश वर्मा लड़ेंगे चुनाव,लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी,केजरीवाल के खिलाफ परवेश वर्मा लड़ेंगे चुनाव,लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी,केजरीवाल के खिलाफ परवेश वर्मा लड़ेंगे चुनाव,लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम
नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है।लिस्ट में 29 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।मालवीय नगर से सतीष उपाध्याय,गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली।लवली कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं।शीला दीक्षित की सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे हैं।कालकाजी से रमेश विधूड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है।नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने परवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।
*जानें किसको कहां से मिला टिकट*
आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया,बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा,नांगलोगई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान,रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता,शालीमार बाग से रेखा गुप्ता,मॉडल टाउन से अशोक गोयल,करोल बाग (अजा) दुष्यंत कुमार गौतम,पटेल नगर से राज कुमार आनंद,राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा,जनकपुरी से आशीष सूद,बिजवासन से कैलाश गहलोत,नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा,जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह,मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय,आरकेपुरम से अनिल शर्मा,महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर,अंबेडकर नगर (अजा) से खुशीराम चुनार,कालकाजी से रमेश बिधूड़ी,बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा,पटपड़गंज से रवीन्द्र सिंह नेगी,विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा,कृष्णा नगर से अनिल गोयल,गांधी नगर से सरदार अरविंदर सिंह लवली,सीमापुरी (अजा)से कुमारी रिंकू,रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित कर चुकी है।कांग्रेस ने भी कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतार दिये हैं।अब भाजपा ने भी 29 प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है।चुनाव फरवरी की शुरुआत में हो सकते हैं।दिल्ली में पिछले 10 सालों से आम आदमी पार्टी की सरकार है।भाजपा का दावा है कि इस बार आप को सत्ता से हटा वे सरकार बनाएंगे।