ब्रेकिंग
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नागपुर में 5 जुलाई को। निर्झर प्रतापगढ़ी ने खोजा प्राचीन पांडुलिपियां। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा... स्वामी करपात्री महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु मां बेल्हा देवी धाम में योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्... प्रतापगढ़ वृद्धाश्रम में केक काटकर और भोजन-फल वितरण करके मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन। 'समग्र चेतना महोत्सव' में धर्म, राष्ट्र, प्रकृति और समाज पर हुआ गहन मंथन। देश भर में सवर्ण संग्राम यात्रा निकालने की तैयारी। यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रानीगंज में झूठी लूट का पुलिस ने किया खुलासा, वादी निकला खुद मास्टरमाइंड

झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने वालों पर सख्त--- एसपी दीपक भूकर

रानीगंज क्षेत्र में झूठी लूट का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, वादी ही निकला खुद लूट का मास्टरमाइंड

प्रतापगढ़। थाना रानीगंज क्षेत्र में हुई कथित लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए सनसनीखेज सच्चाई सामने लाई है। पुलिस जांच में पता चला कि “लूट” की कहानी वादी ने खुद रची थी। थाना रानीगंज निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने अपने साथी गोलू सिंह उर्फ शेखर सिंह के साथ मिलकर यह फर्जी लूट का नाटक किया था।

26 अक्टूबर को आशीष ने तहरीर दी थी कि पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर फायरिंग की और ₹6,500 व सोने की अंगूठी लूट ली। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर गठित स्वाट टीम और सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में रानीगंज पुलिस टीम ने जांच की तो सच्चाई खुल गई।

पूछताछ में आशीष ने कबूला कि एक युवती से चल रहे विवाद से छुटकारा पाने के लिए उसने झूठी लूट की योजना बनाई। साथी गोलू सिंह ने दो अन्य युवकों—रुद्राक्ष शुक्ला और श्याम मिश्रा—की मदद से नकली लूट और फायरिंग कराई। घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक, मोबाइल और अंगूठी बरामद कर ली गई है।

गोलू सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बाइट — एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि ऐसे मामलों में झूठी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button