ब्रेकिंग
जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आरोग्य भारती प्रतापगढ़ की बैठक सम्पन्न।

आरोग्य भारती शाखा प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कटरा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा बिल्डिंग में स्थित हर्षराज होम्योपैथी क्लीनिक पर हुई।

आरोग्य भारती प्रतापगढ़ की बैठक सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 3 मार्च।

आरोग्य भारती शाखा प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कटरा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा बिल्डिंग में स्थित हर्षराज होम्योपैथी क्लीनिक पर हुई।

बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ सुधांशु उपाध्याय तथा संचालन अमित शुक्ल ने किया।

बैठक में आरोग्य भारती काशी प्रान्त के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ रंग नाथ शुक्ल, शाखा संरक्षक डॉ एस के शर्मा, उपाध्यक्ष अमित शुक्ल व डॉ सिमरन कौशल, सह सचिव डॉ राजेश्वर प्रीतम उपाध्याय व धर्म प्रकाश पाण्डेय, डॉ राजीव कुमार श्रीवास्तव, राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ रंग नाथ शुक्ल जी ने जनपद में काशी प्रान्त के प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन करने की बात कही, जिसको लेकर विचार विमर्श किया गया। इस सन्दर्भ में आगामी बैठक में निर्णय लेने पर सहमति बनी।

संरक्षक डॉ एस के शर्मा ने कहा कि गत वर्ष हम सभी ने औषधीय पौधरोपण, योग, व्यसन मुक्ति, जैसे कई आयामों पर कार्य किया था। इस वर्ष भी संगठन के एक लक्ष्य लेकर चलना चाहिए।

उपाध्यक्ष डॉ सिमरन कौशल ने कहा कि महिला स्वास्थ्य चिंतन शिविरों का आयोजन कर हम उनमें हो रही रक्ताल्पता, कमजोरी, मासिक धर्म आदि विषयों पर उनकी भ्रांतियों को दूर करके उन्हें जागरूक कर सकते हैं।

शाखा अध्यक्ष ने 17 मार्च को जेल रोड स्थित आनन्द सदन में होली मिलन समारोह मनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

डॉ राजीव कुमार श्रीवास्तव जी ने 12 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन सर की याद में एक कार्यक्रम करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर डॉ राजेश्वर प्रीतम उपाध्याय ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सक और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम किया जाए तो सफल कार्यक्रम होने की संभावना अधिक है।

डा० धर्म प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आयुष विभाग और स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से हम सभी समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर शहरी व ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।

उपाध्यक्ष अमित शुक्ल ने वर्ष 2024 का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया।

बैठक के अंत में डा० राकेश शर्मा के आह्वान पर दिवंगत होम्योपैथी चिकित्सक डॉ वी के सिंह के कार्यों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट मौन रखा गया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button