ब्रेकिंग
बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

Pratapgarh news: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, शव गांव पहुंचने पर मची चीत्कार

पट्टी इलाके के करौंदहा गांव के रहने वाले ऋषभ,अनुराग और नन्हू की मौत से पसरा गांव में मातम

प्रतापगढ़,17 जनवरी। आसपुर देवसरा के करौंदहा निवासी ऋषभ उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय और नन्हू सरोज की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तीनों युवक जौनपुर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे, जब उनकी बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

ऋषभ और अनुराग सूरत शहर के लिए जौनपुर से ट्रेन पकड़ने वाले थे, जहां वे आम की बाग के सौदा करने जा रहे थे। ऋषभ की शादी 10 माह पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी शिवांगी का रो रोकर बुरा हाल था।

नन्हू सरोज के पांच बच्चे हैं, जिनमें जानवी, मानवी, वैष्णवी, आकृति और रौनक शामिल हैं। पांचों बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है।

शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों का शव एक साथ गांव पहुंचा, जिससे गांव में कोहराम मच गया। परिजन तीनों मृत युवकों के शव को अंतिम संस्कार के लिए इब्राहिमपुर घाट के लिए लेकर रवाना हो गए। तीनों युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pratapgarh news

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button