ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
प्रतापगढ़

तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

गौरव तिवारी ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। तहसील बार एसोसिएशन सदर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह तहसील परिसर, सदर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ,समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य रहे।

 

वहीं राज्यसभा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपने पद एवं दायित्व की शपथ ग्रहण की। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष बलेंदु भूषण सिंह, महामंत्री अभिनव मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, राजकुमार सिंह एवं पवन कुमार, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार ओझा, प्रकाशन मंत्री वैभव सिंह, प्रशासन मंत्री मनीष सिंह, संयुक्त मंत्री गौरव शर्मा, पुस्तकालय मंत्री सर्वेश सिंह, तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार मिश्रा एवं अजय कुमार पाण्डेय शामिल हैं।मुख्य अतिथि एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ता हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है और बार की एकता, गरिमा एवं अधिवक्ताओं के सम्मान को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।नई कार्यकारिणी की ओर से यह संकल्प व्यक्त किया गया कि सभी अधिवक्ता साथियों को साथ लेकर एकता, सेवा, समर्पण एवं न्याय की भावना के साथ कार्य किया जाएगा तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।प्रकाशन मंत्री वैभव सिंह, अधिवक्ता ने सभी सम्मानित अतिथियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी को प्राप्त विश्वास और जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा।समारोह में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता, अधिवक्ता साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button