ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध में चौपाल का आयोजन हुआ।

चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष आर.पी. वर्मा जी के नेतृत्व में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर विकास खण्ड के तिना चितरी ग्रामसभा में हुआ।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध में चौपाल का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 11 फरवरी।

चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष आर.पी. वर्मा जी के नेतृत्व में विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर विकास खण्ड के तिना चितरी ग्रामसभा में हुआ।

कार्यकर्ताओ ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “केंद्र सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर कर रही है। यूपीए की केंद्र सरकार मनरेगा योजना में 90 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी देती थी,राज्य को 10% देना होता था , जिसे अब घटाकर 60 प्रतिशत केन्द्र व 40% राज्य को देना होगा l जबकि उत्तर प्रदेश पर 7 लाख 69 हजार करोड़ का कर्ज है, इससे राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और गरीब मजदूरों को नुकसान होगा। कांग्रेस पार्टी इस अन्यायपूर्ण निर्णय का कड़ा विरोध करती है।”

जिला उपाध्यक्ष आर.पी वर्मा ने कहा कि “मनरेगा में पहले काम तय करने का अधिकार ग्रामसभा को प्राप्त था, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुसार रोजगार मिलता था, लेकिन अब केंद्र सरकार स्वयं काम तय करने जा रही है। यह पंचायतों के अधिकारों पर सीधा हमला है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा के अधिकार- आधारित कानून के रूप में पूरी मजबूती से लागू किए जाने की मांग करती है।”

जिला महासचिव संजय पाण्डेय ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, SIR प्रभारी रामशिरोमणि वर्मा, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश महासचिव छोटे लाल सरोज, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्र, लक्ष्मणपुर ब्लॉक कार्यालय सचिव संस्कार मिश्र, इसरार, शायर सुनील यदुवंशी, दयाशंकर मिश्र, श्रीनाथ वर्मा, दयाराम शर्मा, आरके गौतम, राम सुंदर यादव, इंद्रपाल यादव, सोहनलाल सरोज, गोविंदा गौतम, श्रीनाथ वर्मा, रंगीला गौतम, निर्मला गौतम, अंजू देवी गौतम, आरती गौतम, मीणा गौतम, कुसुम शर्मा, करुणा देवी, सावित्री देवी, खुशी धुरिया, पायल सरोज, जिगर सरोज, मीनाक्षी कोरी, विमला देवी, लालती देवी, कमला, लक्ष्मी, सीता, सीमा, शकुंतला, विमला, गीता सरोज, लीलावती, साधना, मालती, आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button