ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन
महाराष्ट्र

यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह।

पूर्व सांसद ने बताया कि यूजीसी रेगुलेशन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का स्टे बरकरार है।

यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
मुंबई, 11 जून।

पूर्व सांसद ने बताया कि यूजीसी रेगुलेशन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का स्टे बरकरार है।

*कौन है ये अम्मू दम्मू तम्बू जो सवर्ण समाज के खिलाफ बोला*

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष- पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने मीडिया में सूरज पाल सिंह अम्मू के उस बयान की कड़ी निंदा किया जिसमें उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून उतर प्रदेश में लागू किया जाय।

उन्होंने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को सवर्ण समाज सनातन योद्धा हिंदुत्व प्रेमी घेरे में ले ऐसी चाल दिख रही है। यह किस से इनकी डील हुई है अब इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग मीडिया में सुर्खियों बटोरना चाहते हैं और मीडिया भी
विवादित वीडियो खबरें दिखा कर नए विवाद पैदा करती है। समाज ऐसे लोगों से सावधान रहे।

पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सुप्रीम कोर्ट में याचिका कर्ता है। हम तो यूजीसी रेगुलेशन किसी भी प्रदेश में लागू नहीं होने देंगे। अब केंद्र सरकार यूजीसी कानून वापस ले और समाज में समानता लाए।

उन्होंने कहा कि अम्मू दम्मू किस करणी सेना से है और क्यों यूजीसी कानून को लागू कराना चाहते हैं। हमारा समाज सनातन योद्धा हिंदुत्व प्रेमी इनको जवाब देंगे।

उन्होंने सवाल किया कि सूरजपाल अम्मू का उत्तरप्रदेश में क्या है?

आगे कहा कि करणी सेना एक सामाजिक संगठन है, कोई राजनीतिक दल नहीं है। इसका हरियाणा इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन से रजिस्ट्रेशन कराया गया था। अम्मू ने निर्वाचन आयोग से नहीं, केवल किसी से डील कर उत्तरप्रदेश में सुर्खियों में बने रहने के लिए और योगी जी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र किया है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button