ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

कुंडा कस्बे के अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कोतवाली पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम 

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

कुंडा कस्बे के अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कोतवाली पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम 

प्रतापगढ़। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत बुधवार को कुंडा कस्बे के अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन और कुंडा कोतवाल अवन दीक्षित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक संजय सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में छात्राएं तुरंत 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (सीएम हेल्पलाइन) और 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और थाना कुंडा का सीयूजी नंबर 9454404115 भी साझा किया। साइबर एक्सपर्ट आनंद यादव ने ऑनलाइन फ्रॉड, फेक आईडी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने से बड़े अपराधों से बचा जा सकता है।महिला आरक्षी प्रिया शुक्ला, चांदनी, रश्मि और अनुराधा ने छात्राओं को छेड़खानी, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए, ताकि वे आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम में छात्राओं को सरकार और पुलिस द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर योजना, उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शल विकास योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना है। इस अवसर पर पुलिस टीम ने बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सुरक्षित, सशक्त एवं स्वावलंबी जीवन के लिए जागरूक किया। स्कूल प्रबंधक शकील अहमद और प्रधानाचार्य प्रमिला त्रिपाठी ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button