ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

विधायक व डीएम ने कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम से गोवंश आश्रय स्थलों का किया गया अवलोकन

विधायक सदर ने अस्थायी/स्थायी गोवंश आश्रय स्थल के कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम का किया गया उद्घाटन

विधायक सदर ने अस्थायी/स्थायी गोवंश आश्रय स्थल के कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम का किया गया उद्घाटन

विधायक व डीएम ने कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल रूम से गोवंश आश्रय स्थलों का किया गया अवलोकन

प्रतापगढ़। विकास भवन स्थित कमरा नम्बर-79 में बनाये गये अस्थायी/स्थायी गोवंश आश्रय स्थल के कमांण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, जिला विकास अधिकारी के0एन0 पाण्डेय, मुख्यपशुचिकित्साधिकारी डा0 प्रदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे उपस्थित रहे। इस कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से जनपद में स्थिति कुल 65 अस्थायी/स्थायी गौशालाओं की सी0सी0टी0वी0 कैमरे के माध्यम से सचल निगरानी प्रतिदिन की जायेगी। यह कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर जिले के गो-आश्रय स्थलों के बेहतर प्रबंधन और निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
उद्घाटन के दौरान विधायक सदर, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतापगढ़ के सुदूर ब्लाक कालाकांकर के अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल झोकवारा गौशाला की मानिटरिंग आडियों विज्युअल माध्यम से की गयी तथा गौशाला में उपस्थिति डा0 अजय कुमार पशुचिकित्साधिकारी कालाकांकर से बातचीत करते हुये गौशाला में बीमार पशुओं की स्थिति और उनके देखभाल के बारे में जानकारी ली और पूरे गौशाला का अवलोकन कन्ट्रोल रूम सी0सी0टी0वी0 कैमरे से किया। मौके पर विकास खण्ड गौरा के स्थायी गो-आश्रय स्थल कतरौली के केयर टेकर से बात हुई कि गोवंश को चारा पानी कितने समय दिया गया और गो-आश्रय स्थल में कितने गोवंश संरक्षित है।

इसी क्रम में विकास खण्ड सण्डवा चन्द्रिका के अस्थायी गो-आश्रय स्थल आधारपुर के केयर टेकर से वार्ता हुयी और कमाण्ड सेन्टर द्वारा पूरी गौशाला का सी0सी0टी0वी0 कैमरे द्वारा अवलोकन किया गया।
उद्घाटन के दौरान विधायक सदर द्वारा इच्छा प्रकट की गयी कि समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से गो-कास्ट, दिया, छोटी मूर्तियां, मच्छर भगाने की अगरबत्ती, गोबर पेन्ट आदि बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाये जिससे ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओं को स्वारोजगार मिले और गौशाला स्वावलम्बी बने और जिले में स्थित कान्हा एवं कांजी गौशाला को भी सी0सी0टी0वी0 कैमरे से कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर से जोड़ा जाये।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button