ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न।
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशधर्म और संस्कृति

राजा भइया के सनातनी विचारों से प्रेरित होकर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में जुटा युवक

जिला पंचायत सदस्य राकेश ने सरोज समाज से की भावुक अपील, गाँव-गाँव जाकर चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

राजा भइया के सनातनी विचारों से प्रेरित होकर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में जुटा युवक

 

जिला पंचायत सदस्य राकेश ने सरोज समाज से की भावुक अपील, गाँव-गाँव जाकर चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

कुंडा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भइया) के विचारों से प्रेरित होकर बाबागंज विधानसभा के सराय खान देव के लाला का पुरवा निवासी जिला पंचायत सदस्य राकेश सरोज निरंतर सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए अग्रसर हैं। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राकेश सरोज ने कहा राजा भइया परिवार के मुखिया हैं और उनके संबोधन से प्रेरणा लेकर हम सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।राकेश सरोज ने अपने समाज (सरोज समाज) के लोगों से भावुक अपील की कि सभी लोग सनातन धर्म के लिए निरंतर काम करें और जात-पात की भावना को छोड़कर एकजुट हों। उन्होंने कहा सभी जातियों को एक होने की जरूरत है, तभी समाज का सही विकास होगा। इसके अलावा, हमें आपसी भाईचारा और सद्भाव भी बनाए रखना होगा। गाँव-गाँव जाकर राकेश सरोज राजा भइया के सनातन धर्म पर दिए गए संबोधन के वीडियो दिखाकर सरोज समाज के लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि समाज में प्रेम, सौहार्द और धार्मिक एकता बढ़े। राकेश सरोज ने बताया कि वे समाज के बच्चों को भी जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी सनातन धर्म के मूल्यों को समझ सके। पूरे क्षेत्र में प्रतिदिन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए उनके द्वारा व्यापक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा सनातन धर्म हमारी संस्कृति की रीढ़ है, जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। राजा भइया की प्रेरणा से हम इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने राकेश सरोज के इस पहल की जमकर सराहना की और उनके साथ सहयोग का आश्वासन दिया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी राकेश सरोज के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि राकेश सरोज हिंदुओं को एक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। सरोज बिरादरी के लोगों में राकेश सरोज के जागरूकता अभियान का व्यापक असर दिख रहा है। गाँव-गाँव जाकर हो रहे इस अभियान से समाज के लोग सनातन धर्म के प्रति अधिक जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। सरोज समाज बताते हैं कि राकेश सरोज की पहल से हमारे समाज में एकता और धार्मिक भावना बढ़ी है। बच्चे भी संस्कार और धर्म के बारे में जागरूक हो रहे हैं।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button