ब्रेकिंग
नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़राजनीति

भाजपा ने तुलसी सदन में वक्फ संशोधन जागरूगता प्रबुद्ध अल्पसंख्यक गोष्ठी का किया आयोजन

वक्फ संशोधन मुसलमान समुदाय के हक में ही लाया गया है-- प्रभारी मंत्री

भाजपा ने तुलसी सदन में वक्फ संशोधन जागरूगता प्रबुद्ध अल्पसंख्यक गोष्ठी का किया आयोजन

वक्फ संशोधन मुसलमान समुदाय के हक में ही लाया गया है– प्रभारी मंत्री

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। तुलसी सदन में वक्फ संशोधन जागरूगता प्रबुद्ध अल्पसंख्यक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार एवं प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन एवं अध्यक्षता मो० सोहराब जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया।

कार्यक्रम में अति विशिष्टि अतिथि सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या प्रदेष अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य मोहम्मद मोबीन एवं धीरज ओझा पूर्व विधायक रहे कार्यक्रम का शुभारम्भ दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त प्ररम्भ हुआ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये दयाशंकर सिंह ने कहा कि वक्फ सुधार जन जागरण अभियान 2025 को देशभर में शुरू करने का उद्देश्य यह है कि इसका कुछ तत्वों के द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है कुछ लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जहां तक वक्फ का विषय है अक्सर ये नैरेटिव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये मुसलमान समुदाय के खिलाफ है जबकि वास्तविकता और हकीकत यह है कि यह मुसलमान समुदाय के हक में ही लाया गया है।उन्होंने आगे कहा कि वक्फ कानून से सामान्य नागरिकों के साथ ही सरकारी संपत्तियों की रक्षा होगी।भूमाफियायों ने वक्फ बोर्ड की आड़ में जमीनों पर कब्जा किया था अब इन जमीनों का इस्तेमाल मुसलमानों के विकास में किया जाएगा इससे भारत के विकास की गाथा आगे बढ़ेगी। कानून को बहुत सरल तरीके से बनाया गया है पहले वक्फ बोर्ड आधी आबादी का प्रतिनिधित्व शून्य था अब कम से कम दो महिलायें भी सदस्य होगी जो महिलाओं कि अधिकारो की रक्षा करेगी,उन्होंने कहा कि वक्फ कानून का मूल मकसद आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। सालों तक इसका केवल दुरुपयोग हुआ है लोगों ने अपनी संपत्ति गरीबों और जरूरतमंदों के लिए दान कर दी इस कानून का लाभ वास्तविक हकदारों को न मिलकर संपन्न लोगों को मिला मौजूदा सरकार ने जो वक्फ कानून बिल तैयार किया है वह मुस्लिम समाज को उनका वास्तविक हक दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है।

सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या ने कहा कि वक्फ संशोधन से मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी इससे गरीब मुस्लिम समाज की बेरोगारी शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान में व्यापक पैमाने में बदलाव आने वाला है।मो0 मोबीन ने कहा कि मोदी के इस कदम का अल्पसंख्यक समाज का पूरा समर्थन है आज तक हमारे समाज को अन्य दलों ने च्वींगम की तरह इस्तेमाल किया है हमारे समाज के बारे में यदि किसी दल ने इमानदारी से प्रयास किया तो वह केवल भाजपा सरकार है जिला अध्यक्ष ने कहा कि आब भाजपा के कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्र में जाकर वक्फ कानून की जानकारी दे रहे मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक कर रहे है आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अवधेश मिश्र, जिला महामंत्री राजेश सिंह,पवन गौतम विशाल,विक्रम सिंह प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका, जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल, रूची केशरवानी अध्यक्ष महिला मोर्चा, विजय मिश्रा अध्यक्ष किसान मोर्चा,अनुराग मिश्र डा0 जाकिर हुसैन, सीमा सिद्दीकी, इमतियाज अहमद, शेएब अन्सारी जिलाध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ, डा0 परवेज, डा0 अनीस, मौलाना मतीन सोहराब इसरार अहमद, मुन्ना ककरहा जावेद अहमद नवीन सिंह विक्रम डा0 सूफी मुस्ताक पवन वर्मा, सहित सौकड़ो अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button