ब्रेकिंग
राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,14 मार्च को राष्ट्रीय लो... पुलिस ने 14 लाख रुपये की कीमत के 93 गुमशुदा मोबाइल फोन किया बरामद,एसपी ने असली मालिको सौंपे मोबाइल फ... आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर...
उत्तरप्रदेशसुलतानपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर: बिहार के दंपति समेत 3 की मौत, 3 घायल; चालक ट्रक छोड़कर फरार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर: बिहार के दंपति समेत 3 की मौत, 3 घायल; चालक ट्रक छोड़कर फरार

सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। प्रयागराज से लौट रही स्कॉर्पियो को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह दुर्घटना कूरेभार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के 116.7 किलोमीटर पर हुई। स्कॉर्पियो कूरेभार टोल से हलियापुर टोल की तरफ जा रही थी। बिहार के मोतिहारी जिले के हरसिद्धि निवासी अशोक कुमार चौबे स्कॉर्पियो चला रहे थे।

यूपीडा टीम ने मौके पर पहुंचकर किया राहत बचाव कार्य

ट्रक (UP 80 HT 6038) के चालक ने टक्कर मारने के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। यूपीडा की टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी कूरेभार ले जाया गया। डॉक्टरों ने सत्येंद्र नाथ पांडेय, उनकी पत्नी शशिबाला और रीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

इन तीन यात्रियों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

घायल तीनों यात्रियों रितेश कुमार पांडेय (26) सोनवर्षा थाना हरसिद्धि जिला मोतिहारी, अशोक चौबे उनकी पत्नी किरन देवी हरसिद्धि मोतिहारी
को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

तहरीर के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई-एसओ कूरेभार

कूरेभार थाने के एसओ शारदेंदु दुबे ने बताया कि मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button