ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक... वृद्धजनों का सम्मान उनकी सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों क... विकसित प्रदेश की सोंच पर युवा संवाद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ।

एनएसयूआई प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने

एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 26 जुलाई।

एनएसयूआई प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया।

इसके अंतर्गत रितेश पाल जिला महासचिव, मुस्कान यादव जिला सचिव एवं अनु यादव को जिला सचिव तथा साहिल सरोज को सोशल मीडिया जिला सचिव नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा छात्र-हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “एनएसयूआई देश के छात्र-युवा आंदोलनों की मजबूत आवाज़ है। नए साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। मुझे विश्वास है कि सभी पदाधिकारी छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।”

एनएसयूआई प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने कहा कि संगठन का विस्तार युवाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त किया, और कहा कि हम प्रतापगढ़ में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,अजीत सिंह, एनएसयूआई एमडीपीजी इकाई अध्यक्ष शिवांशु भट्ट, जिला उपाध्यक्ष विकास पटेल, जिला सचिव अंजलि यादव, जिला सचिव सुधांशु सिंह सहित अनेक एनएसयूआई एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button