ब्रेकिंग
जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने 5 हिस्ट्रीशीटर को किया छः माह के लिए जिला बदर प्रधानमंत्री द्वारा"नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ का लखनऊ में वर्चुअल प्रसा... प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

महाकुंभ प्रयागराज में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच का कुंभ दर्शन-गांधी दर्शन विश्व शांति सम्मेलन सफल रहा।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी और समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सच्चा अध्यात्म महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा० चन्द्र देव मि‌श्र जी थे।

महाकुंभ प्रयागराज में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच का कुंभ दर्शन-गांधी दर्शन विश्व शांति सम्मेलन सफल रहा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

महाकुंभ नगर, प्रयागराज; 15 फरवरी।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी और समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सच्चा अध्यात्म महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा० चन्द्र देव मि‌श्र जी थे।

वैश्विक आध्यात्मिक धरोहर के महत्व महाकुंभ मेला दर्शन गांधी दर्शन के बगैर पुरा नहीं हो सकता था। इस अधुरेपन को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार द्वारा कुंभ दर्शन : गांधी दर्शन विश्व शांति युवा सम्मेलन तथा दीप-दान यात्रा आयोजन कराकर पूरा कर दिया है।

महात्मा गांधी दर्शन किसी आध्यात्म से कम नहीं गांधी को भारत ही नहीं दुनियां ने अपना आदर्श माना है जिसको आज के युवाओं ने अपने सुंदर भविष्य के लिए पढ़ना आवश्यकत् बताया।

उपरोक्त विचार बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पुर्व कुलपति डॉ.गिरिश चंद्र त्रिपाठी ने व्यक्त किया। श्री त्रिपाठी महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच गढ़चिरोली महाराष्ट्र द्वारा कुंभ मेला प्रयागराज में दो दिवसीय कुंभ दर्शन गांधी दर्शन विश्व शांति युवा सम्मेलन के दुसरे दिन समापन कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में बोल रहे थे।

समापन सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सच्चा बाबा आश्रम प्रयागराज के स्वामी चंद्रदेव मिश्रा, विशेष अतिथि गोविन्द भाई बजाज महाराष्ट्र तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने किया।

मुख्य अतिथि स्वामी चंद्रदेव मिश्र ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा सुरू गांधी दर्शन कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा करते हुए महात्मा गांधी तथा आध्यात्मिक गुरुकुल शुरू करने का सभी से अनुरोध और आव्हान किया।

विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने देश दुनिया में संगठन द्वारा सुरू महात्मा गांधी दर्शन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आज के विघार्थियों एवं युवाओं ने भविष्य की सुरक्षित एवं न्यायप्रिय जीवन के लिए गांधी जी के मुल्यों पर चलने की आवश्यकता पर बल देते हुए पीपल बरगद नीम पौधारोपण, जल संरक्षण, सत्याग्रही, नशामुक्त युवा अहिंसा युक्त युवा पीढ़ी होने से देश दुनिया में शांति को मजबूती प्रदान किया जा सकता है ऐसा बताया।

समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महात्मा गांधी के फोटो पर फूल माला पहनाकर उद्घाटन किया और सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मेलन की विशेषता यह रही की दो दिन उपस्थित रहे एक सौ युवा व महिला पुरूषों को उपस्थिती प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन की विशेषता पुर्व कुलपति डॉ गिरिश चंद्र त्रिपाठी को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार के शुभ हस्ते *राष्ट्रीय गांधी शांति सम्मान पत्र प्रदान किया जिसे डॉ त्रिपाठी ने सहर्ष स्वीकार किया।

जबकि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच की ओर से कुंभ दर्शन – गांधी दर्शन विश्व शांति सम्मेलन को सफल व चरितार्थ करने के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच विश्व शांति यात्रा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रयागराज निवासी इंद्रकुमार सिंह को विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार, कुलपति डॉ गिरिश चंद्र त्रिपाठी, स्वामी चंद्रदेव मिश्रा, गोविन्द भाई बजाज एवं श्रीमती वैजयंती कोष्टी द्वारा विश्व शांति यात्रा का झंडा देकर विश्व शांति के लिए रवाना किया।

सम्मेलन का संयोजन प्राचार्य आर के मिश्रा प्रतापगढ़ ने किया।

संचालन इंद्रकुमार सिंह ने किया और आभार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच अहमदाबाद गुजरात की संयोजिका श्रीमती वैजयंती कोष्टी ने व्यक्त किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button