ब्रेकिंग
अधिवक्ता परिषद अवध के पदाधिकारी ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा की कड़े शब्दों में की निंदा दिव्यांगजन क्षेत्र के विकास हेतु सक्षम के माध्यम से निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका- कुलदीप आसपुर देवसरा पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार स्टाम्प में बड़े बकायेदारों से सख्ती के साथ वसूली करायी जाये- डीएम ब्लाक प्रमुख कुंडा ने तीन ग्राम पंचायतो मे लाखो रु की विकास योजना की रखी नीव यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं पास कराना होगा नक्शा, जानिए नए बिल्डिंग बायलॉज की खासियतें मेगा कैम्प में पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के लम्बित प्रकरण पर नाराज हुये डी... हत्या की निष्पक्ष जाँच की मांग किया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हत्यारे  अपर जिला जज ने किया जिला नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण, मरीजों की देखभाल को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्... राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के कोच नियुक्त किए गए अंकित तिवारी
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस कार्यालय में डा० वी० के० सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दिनांक- 31/12/2024 को जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, अम्बेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी प्रशासन के पद पर रहे स्व.डॉ.वी.के सिंह की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया।

कांग्रेस कार्यालय में डा० वी० के० सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 31 दिसम्बर।

दिनांक- 31/12/2024 को जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, अम्बेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी प्रशासन के पद पर रहे स्व.डॉ.वी.के सिंह की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया।

उनके चित्र पर माला व पुष्प चढ़ाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी एवम संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने किया l

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि स्व.डॉ.वी.के सिंह जी का ब्रेन हैमरेज की वजह से लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में निधन हुआ।

बताया कि उनके पैतृक गांव अनेहरा, रामपुर खास पहुंचकर पार्टी का तिरंगा झंडा ओढ़ाकर व माला चढ़ाकर नम आंखों से अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित किए l

श्री त्रिपाठी ने कहा कि वह संगठन के जानकार नेता थे, और प्रतापगढ़ संगठन सृजन के प्रभारी थे। उनका इतनी जल्दी हम सब को छोड़कर जाना प्रतापगढ़ कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

पी.सी.सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला व पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव राम लवट यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि स्व.डॉ.वी. के सिंह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और हमेशा कांग्रेस के लिए जिए, कांग्रेस के लिए लड़े और कांग्रेस में ही रहते हुए मर गए।

नगर अध्यक्ष इरफ़ान अली व कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्व.डॉ.वी. के. सिंह खुशदिल मिजाज एवम नेक दिल इंसान थे l

कहा कि उनके द्वारा गरीबों के लिए किए गए नेकी को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है l

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ.वी.के सिंह खांटी कांग्रेसी थे, उनसे ज्यादा धर्यवान व्यक्ति मिलना मुश्किल है

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि स्व. डॉ.वी.के.सिंह जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से प्रदीप द्विवेदी, सुनीता पटेल, आर.पी वर्मा, देवी शंकर पाण्डेय, लल्लन सिंह, राम रतन तिवारी, मकरंद शुक्ला, सरोज कश्यप, सुरेश मिश्रा, सूर्य प्रकाश शुक्ला, मो.हुजैफ, शुभम मिश्रा, सुरेश कुमार सरोज, राजेंद्र वर्मा, संजय इश्तियाक, बैजनाथ यादव, बी.एल वर्मा, अभय किशोर त्रिपाठी मो.वसीम, रियाज सुलतान, धर्म राज सिंह, अश्वनी उपाध्याय, चंद्रनाथ शुक्ला, राजू भाई, शिवम मिश्रा, बेलाल अहमद, जावेद अहमद, विश्वास सिंह, अब्दुल रहमान, मो.दिलशाद, इमरान खान, रवि प्रताप सिंह, और संदीप सिंह ने सम्बोधित किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और टाइम्स ग्रुप के पत्रकार रहे हैं, जो आजकल 'ग्लोबल भारत न्यूज' से जुड़कर राज्य संवाददाता के रूप में लेखन कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button