ब्रेकिंग
कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत
उत्तरप्रदेशकौशाम्बी

कौशांबी: 5 बच्चों के पिता ने किशोरी के साथ की दरिंदगी, बर्तन धोते समय पशुबाड़े में खींचकर किया दुष्कर्म

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में पांच बच्चों के पिता ने एक 15 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया

 

​कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में पांच बच्चों के पिता ने एक 15 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

  • ​बर्तन धोते समय दिया वारदात को अंजाम

​जानकारी के मुताबिक, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी देर शाम अपने घर के पास बर्तन धो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की नीयत बिगड़ गई। आरोपी, जो खुद पांच बच्चों का पिता है, ने किशोरी को अकेला देख उसे जबरन पास के एक पशुबाड़े में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

  • ​परिजनों को देख भाग निकला आरोपी

​किशोरी ने जब खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों को आता देख आरोपी अधेड़ मौके से भाग खड़ा हुआ। डरी-सहमी किशोरी ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

  • ​पुलिस की कार्रवाई और जांच

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

​सीओ कौशांबी, जेपी पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण (Medical Exam) के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button