प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना को भी मिली नौकरी

बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना को भी मिली नौकरी
प्रतापगढ़। बाबू संत बख्श सिंह डिग्री कॉलेज में युवाओं के चेहरों पर खुशी थी उम्मीद थी और भविष्य की एक नई किरण थी! क्योंकि यहां लगा था भव्य रोजगार मेला, जहां एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए पहुंची थीं और इस मेले का सबसे बड़ा परिणाम ये रहा कि आज ही 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिल गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच उनकी युवाशक्ति को रोजगार से जोड़ने की नीति का ही ये नतीजा है कि आज गांव के बेटे-बेटियों को अपने ही जिले में नौकरी का अवसर मिला!
बाबू संत बख्श सिंह डिग्री कॉलेज के परिसर में आज सुबह से ही युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हाथ में फाइल आंखों में सपना और मन में नौकरी पाने की उम्मीद लेकर सैकड़ों युवा इस रोजगार मेले में पहुंचे थे।
मेले में दर्जनों कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए थे। कंपनियों के अधिकारियों ने एक-एक करके युवाओं का इंटरव्यू लिया उनकी योग्यता को परखा और योग्य युवाओं को मौके पर ही चयन पत्र देकर उनका भविष्य संवार दिया।
दिन ढलते-ढलते आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया… आज इस मेले में 100 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला और इसी मेले में सबसे खास कहानी रही मुस्लिम महिला नगीना की, जिन्हें आज इस रोजगार मेले से रोजगार मिला। नगीना के चेहरे की खुशी बता रही थी कि ये नौकरी उनके लिए कितनी बड़ी है। उन्होंने सीएम योगी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम जैसी महिलाओं को अपने ही जिले में रोजगार का मौका मिला है। पूरी खबर लिंक में देखे👇
वहीं भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह ने इसे सीएम योगी की दूरगामी सोच और रोजगार के संकल्प का प्रतीक बताया, जबकि सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार सुनिश्चित करना है। योगी सरकार की ये पहल सिर्फ एक मेला नहीं बल्कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने का मंच है!




