ब्रेकिंग
अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज... ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रमोद तिवारी की हुई उप राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार भेंट।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गुरूवार की सुबह उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से संसदीय शिष्टाचार के तहत मुलाकात की।

प्रमोद तिवारी की हुई उप राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार भेंट।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

लालगंज प्रतापगढ़, 29 मई।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने गुरूवार की सुबह उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से संसदीय शिष्टाचार के तहत मुलाकात की।

मुलाकात में वर्तमान परिवेश में अहम राष्ट्रीय मसलों पर पारस्परिक विचारों का आदान प्रदान हुआ।

उप राष्ट्रपति ने राज्यसभा की इथिक्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य तथा पैनल ऑफ वाइस चेयरमैन के तहत पीठासीन अधिकारी की भी सांसद प्रमोद तिवारी के द्वारा सदन में अनुभवशील भूमिका को सराहा।

वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के बीच संसद के मानसून सत्र को लेकर सदन संचालन के तहत अधिकाधिक संसदीय कामकाज को लेकर रचनात्मक वातावरण पर भी सार्थक चर्चा हुई।

उप राष्ट्रपति एवं विपक्ष के उपनेता की मुलाकात में देश की सम्प्रभुता तथा क्षेत्रीय अखण्डता के क्षेत्र में राष्ट्र की एकजुटता को भी महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा गया।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ हुई शिष्टाचार भेंट वार्ता की जानकारी यहां गुरूवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से दी गयी है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button