ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सम्पूर्ण समाधान दिवस पट्टी में डीएम एवं एसपी ने सुनी शिकायतें, 6 मामलों का मौके पर निस्तारण

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें- डीएम।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पट्टी में डीएम एवं एसपी ने सुनी शिकायतें, 6 मामलों का मौके पर किया निस्तारण

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ । जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पट्टी तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 5 एवं विकास विभाग की एक शिकायत इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 160 शिकायतों में से 86 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 26, विकास विभाग से 12, समाज कल्याण विभाग से 3, शिक्षा से 2, स्वास्थ्य विभाग से 1 एवं 30 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक डा० अनिल कुमार एवं विकास विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा सुनी गयी।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन विभागों से 2 या उससे कम शिकायतें आयी है वह सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करायें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुरूप शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय किया जाये ताकि जनता को त्वरित और प्रभावी समाधान मिल सके। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लें और उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाये। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों के शिकायतों को राजस्व और पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पट्टी तनवीर अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button