ब्रेकिंग
कलयुगी प्रेमी की हैवानियत: गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर नहर में फेंका शव डबल मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, प्रेमी ने की थी हत्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 19 मार्च 2026 विक्रम संवत 2083 को नववर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया गया। प्रतापगढ़: मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट व सदर तहसील का किया औचक निरीक्षण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कुंडा में नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पीड़ितों के पोंछे आंसू घरेलू गैस के दाम कम करे सरकार:ज्योत्सना सिंह बाघराय पुलिस की कारस्तानी: परिजन लगा रहे थे हत्या का आरोप, लिख दिया मारपीट का मुकदमा प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर खून से लथपथ मिले शव छात्रों की समस्याओं पर एन एस यू आई ने कुलपति से वार्ता किया।
Global भारत न्यूज़खेलप्रतापगढ़

सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 9 दिसंबर से शुरू

बडूपुर मौहारी बाग में एक लाख पुरस्कार की क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 9 दिसंबर से शुरू

बडूपुर मौहारी बाग में एक लाख पुरस्कार की क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

कुंडा प्रतापगढ़, ग्रामीण अंचल में खेलो के विस्तार और ग्रामीण खिलाड़ियों के खेल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से कुंडा फ्यूल सर्विसेज के संचालक अजय शुक्ला के आयोजन में स्व. सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कुंडा तहसील के हीरागंज मार्ग पर बड़ूपुर मोहरी में इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 9 दिसंबर को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को रु. 100000 नकद इनामी राशि, मैन ऑफ द सीरीज को वाशिंग मशीन और उप विजेता टीम को रु. 60000 नकद इनाम समेत मैन ऑफ द मैच के लिए आकर्षक इनाम की भी व्यवस्था है। प्रतियोगिता के आयोजक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्रिकेट खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को अपनी तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है। प्रतियोगिता के आयोजक समिति में अजय कुमार शुक्ला, संचालक विनय शुक्ला, शाश्वत शुक्ला राज पत्रकार, मुख्य अंपायर विनय शुक्ला, सुधीर यादव, अमित सिंह,कार्यकर्ता आशीष ओझा,सुमित विश्वकर्मा ,जय कुमार,अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर प्रेम कुमार यादव और अखिलेश मिश्रा शामिल हैं।

Vinod Mishra

सामाजिक सरोकारो पर सीधी पकड़ और बेबाक पत्रकारिता के लिए समर्पित...ग्लोबल भारत न्यूज़ संस्थान के लिए सेवा

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button