ब्रेकिंग
मासूम अरपित को निगल गई नहर की गहराई: 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत से गांव में मातम राजा भइया ने किया करोड़ों की लागत से बनने वाली परियावां-लवाना मार्ग का शिलान्यास। लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान एवं जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नारी श... अजगरा पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन पांडुलिपियों का परीक्षण। स्वास्थ्य के क्षेत्र में में डाॅ. अलका तिवारी का योगदान अविस्मणीय- एसडीएम प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: डाला पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, राजा भइया ने पहुंचाया अस्पताल प्रतापगढ़ में हैवानियत: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध पर हत्या, शव पेड़ से लटकाया कबीर शांति मिशन का 36वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। मंगलवार 28 अप्रैल को अमृत भारत ट्रेन को प्रतापगढ़ में दिखाई जाएगी हरी झंडी। राजभवन बेंती कुंडा में आने वाले फरियादियों को अब भोजन कराके भेजेंगे राजा भैया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, चार श्रद्धालुओं की मौत

महाकुंभ स्नान कर अयोध्या जाते वक्त राजगढ़ के पास हुआ हादसा

प्रतपगढ़ के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 3 घयाल है। ये सभी श्रद्धालु झारखंड और कोलकता से ताल्लुक रखते थे और सभी अयोध्या रामलला का दर्शन करने के बाद महाकुंभ प्रयागराज गंगा स्नान करने जा रहे थे।

यह हादसा देहात कोतवाली इलाके के राजगढ़ गांव के पास हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी पुलिस ने दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में चालक की लापरवाही सामने आई है। मरने वाले श्रद्धालु रामगढ़ झारखंड और टीटागढ़ कोलकता के रहने वाले थे। उनकी पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी गई है।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे।

Pratapgarh accident news

Accident news pratapgarh

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button