ब्रेकिंग
चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भारतीय भाषा अभियान की मासिक बैठक में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का हुआ निर्णय

जनता की भाषा में मिले जनता को न्याय- महेश गुप्ता

जनता की भाषा में मिले जनता को न्याय- महेश गुप्ता

भारतीय भाषा अभियान की मासिक बैठक में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने का हुआ निर्णय

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। भारतीय भाषा अभियान काशी प्रांत प्रतापगढ़ ईकाई की मासिक बैठक दीवानी न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में शनिवार को जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता व सहसंयोजक सतीश दुबे के संचालन में संपन्न हुई।बैठक में प्रमुख रूप से हिंदी दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संगठन के नियमित कार्यक्रमों के संदर्भ में जानकारी दी गई।सभी दायित्वधारियों ने हिंदी दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि १४ सितंबर को हिंदी दिवस है जिसके निमित्त १५सितंबर २०२५ को हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें हिंदी में अधिकतम आदेश पारित करने वाले न्यायमूर्ति व न्यायिक अधिकारी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के संयोजक महेश कुमार गुप्ता ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय भाषा अभियान अपने ध्येय वाक्य मां,मातृभूमि व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं पर कार्य करते हुए जनता को न्याय जनता की भाषा में मिले। उन्होंने इस उद्देश्य पर कार्य किए जाने पर बल दिया।सहसंयोजक सतीश दुबे ने कहा कि हिंदी को मातृभाषा के रूप में प्रयुक्त करते हुए सभी को अपने हस्ताक्षर व लिखने बोलने में हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। सहसंयोजक राजाराम सरोज ने कहा कि हिंदी राष्ट्र गौरव की भाषा है जिसे दैनिक जीवन में सिर्फ हिंदी को प्रमुखता से प्रयुक्त की जानी चाहिए। बैठक में सभी दायित्व धारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को हिंदी व्याख्यान (स्वाध्याय मंडल)तथा प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार को मासिक बैठक आयोजित किया जाएगा। होने वाली मासिक बैठक में अगले माह की कार्य योजना तैयार की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से सहसंयोजक अभिषेक शर्मा, हिंदी वाद प्रमुख अनुराग मिश्र,हिंदी वाद सह प्रमुख धीरज, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिला व्यवस्था प्रमुख वीर गौरव सिंह, जिला व्यवस्था सह प्रमुख आकाश गुप्ता,व आशीष गुप्ता, राकेश कुमार मिश्रा अरविंद पांडेय महिला जिला संयोजिका विभा पांडेय,महिला सह संयोजिका ममता सरोज, संध्या मोदनवाल, प्रमिला उपाध्याय, अंकिता सिंह,संध्या मोदनवाल सहित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button