ब्रेकिंग
पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम,मां शीतला धाम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया दर... प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ का एक दिवसीय धरना सम्पन्न। प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय विपक्ष पर जमकर हमला बोला बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर SIR और जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘गोमती उत्सव-2026’ में किया प्रतिभाओं का सम्मान, तिरंगे गुब्बारे... फार्मासिस्टों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा,दो की मौत

साली का बर्थडे पार्टी मनाने के बाद जौनपुर जाते वक्त हुआ हादसा

प्रतापगढ़,19 जुलाई।  आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जौनपुर के त्रिलोचन सराय बदलापुर निवासी राहुल गौतम (22) शुक्रवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से ससुराल आया था।

साली के जन्मदिन की पार्टी के बाद रात करीब 12 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। धरौली पुल के पास आसपुर दाऊदपुर संपर्क मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में बाइक चला रहे राहुल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे विशाल गौतम और अखिलेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपुर देवसरा पुलिस ने घायलों को अमरगढ़ सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान अखिलेश की भी मौत हो गई। विशाल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। इस हादसे से मृतकों के परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Accident Pratapgarh
Accident image 

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button