ब्रेकिंग
लिंक से द ग्रेट अजगरा डिबेट में बनो प्रतिभागी तहसील बार एसोसिएशन सदर का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगा द अजगरा डिबेट : डी एम अभिषेक पाण्डेय 11 सितंबर को हमीरपुर में 723 स्थलों पर हरिशंकरी रोपण संवेदना महिला उत्थान समिति की मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न, अनामिका को प्रथम स्थान  करौधाही स्कूल में भंडारा शनिवार को अजगरा ईवेंट में द ग्रेट अजगरा डिबेट! मंच पर होंगे जिले के सुपर एट संगठन सृजन अभियान के तहत प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चण्डिका ब्लॉक व मंगरौरा ब्लॉक में बैठके... कान्हा इन्फ्राटेक ग्रुप के नवीन आफिस का उद्घाटन। बकुलाही नदी जल समस्या का प्रकृति नें निकाला समाधान
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

हथिगवां में घर के बाहर सो रहे युवक की संदिग्ध मौत, चारपाई पर मिला शव; पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

गले पर निशान मिलने से फैली सनसनी, एसपी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

हथिगवां में चारपाई पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

गले पर निशान, मौके पर एसपी समेत फोरेंसिक व SOG टीम पहुंची

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 

प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के तुला के पुरवा गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक की पत्नी ने गले पर निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी देवी दीन रोज की तरह शनिवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर चारपाई डालकर सोने चले गए थे। परिवार में उनकी पत्नी रीना (38), बेटा मयंक (7) और बेटी मानसी (5) हैं। सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह जब पत्नी रीना उन्हें जगाने पहुंची तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले।

पति की हालत देख रीना की चीख निकल गई और देखते ही देखते परिजन व आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजनों के मुताबिक मृतक के गले पर स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने पतली डोरी या धागे से गला कसकर हत्या की हो सकती है। पत्नी ने भी साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर, एडिशनल एसपी बृजनंदन राय, सीओ अमर नाथ गुप्ता, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसओजी टीम और फोरेंसिक टीम भी पहुंची, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

फोरेंसिक टीम ने चारपाई और आसपास के इलाके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग दहशत में हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक, रंजिश और अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button