ब्रेकिंग
संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप समोसे की चाह बनी मौत का कारण: मानिकपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन ने छीनी रिटायर्ड कर्मचारी की जिंदगी व्यवसाई के घर पर चढ़कर तांडव और आगजनी के बाद पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा शिक्षा जगत में बड़ा फैसला: यूपी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बल्ले-बल्ले, मानदेय में ऐतिहासिक ब... जमीन विवाद में देवर बना हैवान, भाभी को बेरहमी से पीटकर तोड़े दोनों पैर हालत गंभीर आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। नरेंद्र मोदी की विदेश नीति में भटकाव हमारे लिए आत्मघाती होगी: प्रमोद तिवारी ज्ञान का केंद्र कम व्यवसाय के अड्डे बनते जा रहें है निजी स्कूल प्रतापगढ़ के पाषाणकालीन स्थल सराय नाहरराय में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स का... राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विराट पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

राणा सांगा की वीरता पर देश को सदैव है गर्व- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राणा सांगा एक ऐसे बहादुर नायक थे जिन पर पूरे देश को गर्व की अनुभूति हुआ करती है।

राणा सांगा की वीरता पर देश को सदैव है गर्व- प्रमोद तिवारी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 28 मार्च।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राणा सांगा एक ऐसे बहादुर नायक थे जिन पर पूरे देश को गर्व की अनुभूति हुआ करती है।

शुक्रवार को संसद सत्र में राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि राणा सांगा देश के हीरो हैं। उन्होने कहा कि वह और देश राणा सांगा की वीरता को प्रणाम करता है।

उन्होनें कहा कि राणा सांगा किसी जाति या धर्म के नहीं देश के हीरो हैं। वहीं उन्होनें कहा कि इस मुददे को तूल देने की आड़ में अनुसूचित जाति के सांसद रामजी लाल सुमन के घर तोडफोड पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के सांसद के घर पर चढ़कर हमले में पथराव तथा आगजनी का प्रयास करना अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होनें सरकार से कहा कि इस प्रकार के अपराध को कतई बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

उन्होनें सदन में पीड़ित सांसद व उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किये जाने पर जोर दिया। वहीं विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सदन में सरकार की घेराबंदी करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सरकार की अदूरदर्शिता के कारण बैकिंग प्रणाली वंचितों के हित के लिए ठीक से काम नहीं कर रही है।

उन्होनें कहा कि यह चिन्ताजनक है कि बीस प्रतिशत जनधन खाते बंद हो गये हैं। उन्होनें सवाल उठाया कि सरकार बताये कि आज की बैकिंग प्रणाली में गरीब किसान आखिर कर्ज क्यों नही चुका पा रहा है। वहीं उन्होने इस बात पर भी चिन्ता जतायी कि सरकार ने शिक्षा का बजट भी कम कर दिया है।

उन्होनें यूडीआईएसई की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2022-23 में स्कूल नामांकन के आंकड़े 25.17 करोड़ तक गिर गये। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह चिन्ताजनक है कि 2023-24 में यह आंकड़ा और भी कम हो गया है।

विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों तथा युवाओं तक का भविष्य लगातार असुरक्षित हो रहा है।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के सदन में दिये गये वक्तव्य की जानकारी यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से विज्ञप्ति में दी गयी है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button